🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सोलर पैनल लगवाने उमड़े लोग, 111 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; पांच को मौके पर लोन मंजूर

Solar Loan Mela: भागलपुर में आयोजित सोलर सह लोन मेले में 111 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. मेले में पांच उपभोक्ताओं के लोन स्वीकृत हुए, जबकि पहले से मंजूर पांच लोन का डिस्बर्समेंट भी कराया गया. योजना के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र और राज्य सरकार से कुल 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है.

Edited By :Soni Kumari
विज्ञापन

Solar Loan Mela: भागलपुर में आयोजित सोलर सह लोन मेले में 111 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. मेले में पांच उपभोक्ताओं के लोन स्वीकृत हुए, जबकि पहले से मंजूर पांच लोन का डिस्बर्समेंट भी कराया गया. योजना के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र और राज्य सरकार से कुल 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है.

विज्ञापन

Solar Loan Mela: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल कम करने की योजना को लेकर मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित सोलर सह लोन मेले में लोगों की भीड़ जुटी. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित मेले में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने से लेकर सब्सिडी और बैंक लोन तक की जानकारी एक ही जगह दी गयी. मेले में 111 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि पांच उपभोक्ताओं के लोन को मौके पर ही मंजूरी मिली.

माता बिषहरी विसर्जन की तैयारी तेज, गंगा घाटों पर सफाई और लाइटिंग शुरू

सोलर पैनल से लेकर लोन तक, एक ही जगह मिली जानकारी

मेले में विभिन्न सोलर कंपनियों और बैंकों ने स्टॉल लगाये थे. उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की तकनीक, इसे लगाने की प्रक्रिया और लोन लेने के तरीके की जानकारी दी गयी. बिजली विभाग के अभियंताओं ने भी उपभोक्ताओं की तकनीकी शंकाओं का समाधान किया और रजिस्ट्रेशन व आवेदन की प्रक्रिया समझायी.

मेले का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर विधायक रोहित पांडेय समेत विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों ने किया.

पांच लोन को मिली मंजूरी, पांच का हुआ डिस्बर्समेंट

मेले के दौरान पांच उपभोक्ताओं के सोलर पैनल लगाने से संबंधित लोन स्वीकृत किये गये. वहीं, पहले से स्वीकृत पांच लोन में तकनीकी समस्या का समाधान कर राशि का डिस्बर्समेंट भी कर दिया गया. संबंधित उपभोक्ताओं के बैंक खातों में राशि उपलब्ध करा दी गयी.

तीन किलोवाट के पैनल पर 98 हजार तक की सब्सिडी

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार और राज्य सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की सब्सिडी शामिल है.

सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन होने पर उपभोक्ता अपना बिजली बिल शून्य तक कर सकते हैं.

शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ लोगों के बिजली खर्च को कम करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर घरों में सोलर पैनल लगवाने की अपील की.

मेले में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को मंत्री ने सम्मानित भी किया.

बैंक प्रतिनिधियों ने समझायी लोन की प्रक्रिया

मेले में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सोलर पैनल के लिए उपलब्ध लोन और उसके निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी. उपभोक्ताओं को त्वरित लोन स्वीकृति से संबंधित जानकारी भी दी गयी. बिजली विभाग की टीम ने आवेदन से लेकर सोलर पैनल लगाने तक की प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दिया.

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एसबीपीडीसीएल पटना श्रीराम सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बरियो, विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसटीएफ) राजीव कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता (विद्युत) डॉ मीनाक्षी, विद्युत कार्यपालक अभियंता (शहरी) पंकज कुमार और विद्युत कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण) प्रभात कुमार रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
3.6m/s
11%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °

अन्य खबरें