Bhagalpur Traffic Diversion : भागलपुर से पीरपैंती और कहलगांव की ओर सफर करने वाले लोगों को अब नया रास्ता अपनाना होगा. राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर कहलगांव स्थित कोआ नदी पुल की मरम्मत शुरू होने से जिला प्रशासन ने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है. पुल के निरीक्षण के बाद इसे मरम्मत योग्य मानते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.
पुल बंद होने के साथ ही जिला प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए हैं. हल्के वाहन भागलपुर (जीरोमाइल)-घोघा-घोघा मोड़-SH-84-दोगच्छी ताड़र मोड़ होते हुए एनएच-80 (फोर लेन) से पीरपैंती जाएंगे. वापसी में भी यही मार्ग रहेगा.
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
रात में ही चलेंगे भारी वाहन
भारी वाहनों का परिचालन केवल रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक वैकल्पिक मार्ग से होगा. भागलपुर से निकलने वाले भारी वाहन भागलपुर बाईपास, जगदीशपुर, कोतवाली, सन्हौला चौक, हनवारा, नयानगर, महगामा (केचुआ चौक), ललमटिया और बाराहाट होते हुए पीरपैंती जाएंगे. पीरपैंती से आने वाले वाहनों के लिए भी यही मार्ग उल्टी दिशा में निर्धारित किया गया है.
दिन में नहीं मिलेगी एंट्री
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के अलावा भारी वाहनों को इस मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में भागलपुर की ओर से आने वाले ट्रक भागलपुर बाईपास और पीरपैंती की ओर से आने वाले ट्रक बाराहाट में रुकेंगे. मार्गदर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर दिशासूचक (साइनेज) बोर्ड भी लगाए गए हैं.
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.
यहां देखें ट्रैफिक रूट
हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
भागलपुर (जीरोमाइल) से पीरपैंती की ओर
भागलपुर (जीरोमाइल) → घोघा → घोघा मोड़ → SH-84 → दोगच्छी ताड़र मोड़ → NH-80 (फोर लेन) → पीरपैंती.
पीरपैंती से भागलपुर की ओर
पीरपैंती → NH-80 (फोर लेन) → दोगच्छी ताड़र मोड़ → SH-84 → घोघा मोड़ → घोघा → भागलपुर (जीरोमाइल).
भारी वाहनों के लिए यह रहेगा रूट
(रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक)
भागलपुर से पीरपैंती
भागलपुर बाईपास (NH-80) → जगदीशपुर → कोतवाली → सन्हौला चौक → हनवारा → नयानगर → महगामा (केचुआ चौक) → ललमटिया → बाराहाट → पीरपैंती.
पीरपैंती से भागलपुर
पीरपैंती → बाराहाट → ललमटिया → महगामा (केचुआ चौक) → नयानगर → हनवारा → सन्हौला चौक → कोतवाली → जगदीशपुर → भागलपुर बाईपास (NH-80).
इसे भी पढ़ें-



