इस खबर में क्या है?
Japan Earthquake: जापान के पूर्वी हिस्से और टोक्यो क्षेत्र में रविवार सुबह आए तेज भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. 5.9 तीव्रता के झटकों में चार प्रांतों के 23 लोग घायल हुए हैं. कई लोग बिस्तर से गिरने या घर के सामान और दरवाजों से टकराने के कारण चोटिल हुए. हालांकि अधिकारियों ने सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है.
इबाराकी के नीचे 70 किमी गहराई में था केंद्र
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन के करीब 70 किलोमीटर नीचे था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 बतायी थी.
इंडोनेशिया में 7.7 के भूकंप से कांपा फ्लोरेस, सुनामी अलर्ट से तटीय इलाकों में हड़कंप
भूकंप के झटके टोक्यो समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किये गये. तेज कंपन के दौरान लोग अपने घरों में घबरा गये.
Japan Earthquake: चार प्रांतों में 23 लोग घायल
भूकंप के कारण सैतामा और कनागावा में 9-9 लोग घायल हुए. चीबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. अधिकारियों के अनुसार अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आयी हैं.
योमीउरी की रिपोर्ट के अनुसार कनागावा के योकोहामा में 80 वर्षीय एक महिला भूकंप के दौरान बिस्तर से गिर गयीं. उन्हें कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है.
भूकंप से पहले चेतावनी देगी आपकी स्मार्टवॉच; गूगल ला रहा नया अलर्ट फीचर
टोक्यो में रेल सेवाओं की रफ्तार थमी
भूकंप का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा. टोक्यो और नरीता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों सहित कुछ स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. कई ट्रेनें देरी से चलीं.
टोक्यो के कोटो इलाके में भूमिगत पानी की पाइपलाइन फटने की सूचना भी सामने आयी है. इसके अलावा कुछ घरों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई.
रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 5 देशों पर 100% तक टैरिफ का खतरा
नुकसान का आकलन करने में जुटी सरकार
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सरकार ने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की है.
अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं होने की जानकारी दी गयी है.
इसे भी पढ़ें-



