🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों में बदले DDC और SDO

Bihar IAS Transfer: बिहार में शनिवार देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. फेरबदल में कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गये हैं. 2022, 2023 बैच के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी नयी जिम्मेदारियों में भेजे गये हैं.

Edited By :Soni Kumari
विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार में शनिवार देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. फेरबदल में कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गये हैं. 2022, 2023 बैच के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी नयी जिम्मेदारियों में भेजे गये हैं.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार के प्रशासनिक ढांचे में शनिवार देर रात बड़ा बदलाव किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी. तबादले की सूची में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारी भी शामिल हैं. इस फेरबदल से कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त की जिम्मेदारियां बदल गयी हैं.

विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड, जमीन विवाद में सर्च वारंट लेकर पहुंची टीम

एक आदेश से बदली कई जिलों की कमान

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. बाढ़ की SDO गरिमा लोहिया अब दरभंगा नगर निगम की नगर आयुक्त होंगी. वहीं दानापुर के SDO अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.

पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है.

उद्योग से समाज कल्याण तक मिली नयी जिम्मेदारी

कटिहार के SDO प्रधुम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग में निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गयी है. मुजफ्फरपुर पश्चिमी की SDO आकांक्षा आनंद को सासाराम का DDC बनाया गया है.

पूर्वी चंपारण के अरेराज की SDO अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. नौगछिया के SDO रोहित कर्दम को जमुई का DDC बनाया गया है.

भागलपुर समेत इन जिलों में भी बदलाव

शिप्र विजयकुमार चौधरी को जमुई का DDC और नेहा कुमारी को कटिहार का DDC बनाया गया है. भागलपुर के कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है.

विरूपाक्ष विक्रम सिंह अब दानापुर के SDO होंगे, जबकि प्रिया रानी को सासाराम का SDO बनाया गया है.

मुजफ्फरपुर में खड़ी बस में लगी आग, JCB ने ऐसे बचाया बड़ा नुकसान

इन अधिकारियों को मिली SDO की जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल में कई अनुमंडलों के SDO भी बदले गये हैं. नयी पदस्थापना के तहत:

  • कृष्णा जोशी को बाढ़ का SDO बनाया गया है.
  • प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का SDO बनाया गया है.
  • सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा का SDO बनाया गया है.
  • अजय यादव को बेगूसराय का SDO बनाया गया है.
  • सूरज कुमार को कटिहार का SDO बनाया गया है.
  • विग्नेश टीए को पूर्णिया का SDO बनाया गया है.
  • जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का SDO बनाया गया है.
  • के. परीक्षित को नौगछिया, भागलपुर का SDO बनाया गया है.
  • महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर का SDO बनाया गया है.
  • कशिश बक्शी को पटना सिटी का SDO बनाया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को नये पदस्थापन पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर को मिली 1047 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया मरीन ड्राइव का उद्घाटन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
100%
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें