विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर को मिली 1047 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया मरीन ड्राइव का उद्घाटन

CM Samrat Gift के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर को 1047 करोड़ रुपये की 982 विकास योजनाओं की सौगात दी. सिकंदरपुर मरीन ड्राइव का उद्घाटन करने के साथ उन्होंने नए टाउनशिप, एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल और एयरपोर्ट परियोजनाओं का भी ऐलान किया.

विज्ञापन

CM Samrat Gift: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी. उन्होंने सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर बने मरीन ड्राइव का उद्घाटन किया. इसके बाद एमआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1047 करोड़ रुपये की 982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने नए टाउनशिप, एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल और एयरपोर्ट जैसी कई बड़ी परियोजनाओं का भी ऐलान किया.

1047 करोड़ की 982 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

एमआईटी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग और बुडको की 1047 करोड़ रुपये लागत वाली 982 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें सड़क, नाला, जल निकासी, पार्क, शहरी आधारभूत संरचना और सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में शहरी सुविधाएं बेहतर होंगी.

सिकंदरपुर मरीन ड्राइव बना नया आकर्षण

मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट पहुंचकर मरीन ड्राइव का उद्घाटन किया और वहां विकसित सुविधाओं का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. लोगों को अब शहर के बीच नया पर्यटन स्थल मिलेगा.

मुजफ्फरपुर से दबोचा गया 20 लाख की एटीएम ठगी का मास्टरमाइंड, इंजीनियर बन चला रहा था पूरा नेटवर्क

CM Samrat Gift: ‘तिरहुत’ नाम से बनेगा नया टाउनशिप

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुजफ्फरपुर में ‘तिरहुत’ नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 12 नए टाउनशिप बसाने की योजना पर काम कर रही है. पुराने शहरों को व्यवस्थित करने में समय लगता है, लेकिन सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है.

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

रैपिड रेल, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट पर भी बड़ी घोषणा

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पास से नया एक्सप्रेस-वे गुजरेगा. रैपिड रेल परियोजना पूरी होने के बाद पटना से मुजफ्फरपुर की दूरी करीब 40 मिनट में तय होगी. उन्होंने यह भी बताया कि शहर में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास जल्द किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

जीविका दीदियों से की बातचीत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और महिलाओं से उनके उत्पादों तथा कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं.

अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराधी या तो जेल जाएंगे या बिहार छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार
एक रात में चार घरों पर हाथ साफ, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38 ° C
38 °
38 °
36%
5.3m/s
95%
रवि
37 °
सोम
39 °
मंगल
28 °
बुध
36 °
गुरु
41 °

अन्य खबरें