🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,433.80 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,09,298.48 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,433.80 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,09,298.48 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार : गंगा की तेज धार में समा गई मजदूरों से भरी नाव, 20 निकले सुरक्षित; 2 लापता

Raghopur Boat Accident : राघोपुर में तटबंध बचाने के लिए चल रहे फ्लड फाइटिंग काम के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलट गयी. हादसे के बाद SDRF ने 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो अब भी लापता हैं. गंगा की तेज धार में दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

विज्ञापन

Raghopur Boat Accident : राघोपुर में तटबंध बचाने के लिए चल रहे फ्लड फाइटिंग काम के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलट गयी. हादसे के बाद SDRF ने 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो अब भी लापता हैं. गंगा की तेज धार में दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

विज्ञापन

Raghopur Boat Accident : जिस गंगा के कटाव से राघोपुर को बचाने के लिए मजदूर दिन-रात जुटे थे, बुधवार को उसी गंगा की तेज धार ने बड़ा हादसा कर दिया. खरीक प्रखंड के राघोपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गयी. नाव पर करीब 22 मजदूर सवार थे. नाव पलटते ही कई मजदूर गंगा में जा गिरे. मौके पर मौजूद SDRF ने तेजी से रेस्क्यू शुरू किया और 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दो मजदूरों की तलाश अब भी जारी है.

नेपाल में आफत के बाद गंडक में 3 मीटर ऊंची लहर का खतरा; बिहार के इन जिलों में अलर्ट
बिहार : गंगा की तेज धार में समा गई मजदूरों से भरी नाव, 20 निकले सुरक्षित; 2 लापता Raghopur Boat Accident 1 1

तटबंध बचाने का अभियान चल रहा था, तभी पलट गयी नाव

राघोपुर में गंगा के दबाव और कटाव से तटबंध को बचाने के लिए लगातार काम चल रहा था. इसी अभियान में शामिल मजदूर नाव के जरिये नदी में आवाजाही कर रहे थे. बुधवार को तेज बहाव के बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते वह गंगा में पलट गयी.

हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. नाव पलटने के बाद कई लोग जान बचाने के लिए सीधे नदी में कूद गये. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.

तेज बहाव के बीच SDRF ने संभाला मोर्चा

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर तैनात SDRF की टीम ने बिना देर किये रेस्क्यू शुरू कर दिया. तेज धारा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने 20 मजदूरों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया.

हालांकि दो मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल सका है. SDRF और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है.

बाढ़ में भी इस बार यहां नहीं मिलेगी शरण, जानिए क्या है वजह

दो दिन पहले ही टूटा था तटबंध

राघोपुर में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब इलाके में पहले से ही गंगा के कटाव का दबाव बना हुआ है. करीब दो दिन पहले रात लगभग दो बजे तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया था.

तटबंध टूटने के बाद जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में फ्लड फाइटिंग का काम तेज कर दिया गया था. मजदूरों की टीम तटबंध को और नुकसान से बचाने में लगी थी. इसी दौरान नाव हादसे ने राहत और बचाव अभियान के बीच एक नई चुनौती खड़ी कर दी.

मौके पर प्रशासन का डेरा, दो मजदूरों की तलाश सबसे बड़ी प्राथमिकता

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर, डीसीएलआर शैलेन्द्र कुमार, खरीक बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं.

अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल पूरा फोकस गंगा की तेज धार में लापता दोनों मजदूरों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर है.

राघोपुर में पहले से बना हुआ है बाढ़ और कटाव का दबाव

राघोपुर क्षेत्र में गंगा के बढ़ते दबाव के कारण पिछले कुछ दिनों से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. तटबंध टूटने के बाद इलाके में पानी का दबाव बढ़ा है और कटावरोधी काम लगातार कराया जा रहा है.

ऐसे में नाव हादसे ने प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. तटबंध की सुरक्षा का काम जारी रखने के साथ-साथ अब लापता मजदूरों की तलाश भी प्राथमिकता बन गयी है.

इसे भी पढ़ें-

तटबंध टूटा, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में घुसा बाढ़ का पानी; नवगछिया में मचा हड़कंप
ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.1m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
32 °

अन्य खबरें