🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,909.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,787.15 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,307.23 (-0.3%) 📊 Nifty 50 : 24,167.10 (-0.35%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,909.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,787.15 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,307.23 (-0.3%) 📊 Nifty 50 : 24,167.10 (-0.35%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार : तटबंध टूटा, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में घुसा बाढ़ का पानी; नवगछिया में मचा हड़कंप

Naugachia Embankment Breach के बाद भागलपुर के राघोपुर इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया. तटबंध करीब 50 मीटर के हिस्से में टूटने से ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में भी पानी घुस गया. प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत और फ्लड फाइटिंग में जुटी है.

विज्ञापन

Naugachia Embankment Breach के बाद भागलपुर के राघोपुर इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया. तटबंध करीब 50 मीटर के हिस्से में टूटने से ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में भी पानी घुस गया. प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत और फ्लड फाइटिंग में जुटी है.

विज्ञापन

Naugachia Embankment Breach : गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भागलपुर के नवगछिया इलाके में तटबंध टूटने से बाढ़ का संकट गहरा गया है. कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध सोमवार सुबह करीब 3 बजे लगभग 50 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया. तटबंध टूटते ही बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में फैल गया और बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के आवास में भी पानी घुस गया.

तटबंध टूटा तो सबसे पहले राघोपुर में दिखा असर

कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध टूटने के बाद राघोपुर इलाके में पानी तेजी से फैलने लगा. राघोपुर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का गांव है. तटबंध टूटने के बाद मंत्री के आवास में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई. अचानक आई इस स्थिति से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

बिहार: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Naugachia Embankment Breach : रात में खेत में सो रहे थे ग्रामीण, तभी सुनाई दी आवाज

स्थानीय निवासी रविकुमार के मुताबिक, वह दुर्गा स्थान के पास खेत में खाट पर सो रहे थे. इसी दौरान तटबंध की तरफ से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वे तुरंत तटबंध की ओर गए, जहां देखा कि तटबंध टूट चुका था और पानी तेजी से आगे बढ़ रहा था.

रविकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. विभागीय टीम ने कटाव निरोधी और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. ग्रामीण भी तटबंध को सुरक्षित करने के प्रयास में प्रशासन और विभागीय टीम का सहयोग कर रहे हैं.

डीएम समेत अधिकारी मौके पर, फ्लड फाइटिंग शुरू

तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही भागलपुर के डीएम समेत आपदा प्रबंधन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने तत्काल आपातकालीन सुरक्षा उपाय शुरू किए और तटबंध को बचाने के लिए फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कराया.

हालांकि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पानी की तेज धारा के कारण टूटे तटबंध की मरम्मत और कटाव निरोधी कार्य में लगातार चुनौती बनी हुई है. जल संसाधन विभाग की टीम रात से ही मौके पर जुटी हुई है.

भागलपुर : बांध टूटने के बाद नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी, रोकने में जुटे अभियंता; प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

डीएम बोलीं- तेज धारा के कारण हुआ कटाव

भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि जल संसाधन विभाग की टीम रात से ही तेजी से कटाव निरोधी कार्य में लगी हुई है. गंगा की धारा का प्रवाह तेज होने के कारण कटाव हुआ है और इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

मंत्री रत्नेश सदा बोले- नुकसान का कराया जा रहा आकलन

भागलपुर में गंगा नदी का तटबंध टूटने को लेकर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि यह बाढ़ का मौसम है और सरकार तथा जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बांध टूटने के बाद पानी का निचले इलाकों में जाना स्वाभाविक है.

रत्नेश सदा ने कहा कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है और फिलहाल किसी तरह की समस्या नहीं है.

रामकृपाल यादव ने बताया चिंता का विषय

पटना में घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हर साल बिहार को बाढ़ का सामना करना पड़ता है और भागलपुर में बांध का टूटना चिंता का विषय है. उनके मुताबिक पानी का दबाव इतना अधिक था कि तटबंध टूट गया.

रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार जरूरी कदम उठाएगी और बांध को दोबारा बनाने के लिए जो भी संभव होगा, सरकार करेगी.

नवगछिया के कई गांवों पर बढ़ा बाढ़ का खतरा

तटबंध टूटने के बाद नवगछिया के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है. प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है, जबकि जल संसाधन विभाग की टीम टूटे हिस्से की मरम्मत और कटाव रोकने के काम में जुटी है.

फिलहाल प्रशासन का पूरा जोर पानी के फैलाव को नियंत्रित करने, तटबंध को सुरक्षित करने और प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है.

इसे भी पढ़ें-गंगा की चाल हुई तेज, भागलपुर में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; कहलगांव डेंजर लेवल के ऊपर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
66%
6.2m/s
100%
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें