🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची-जमशेदपुर रोड पर सफाई कर रहे मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

Ranchi Jamshedpur Road Accident : रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर पुराना रामपुर के पास सफाई में जुटे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं.

विज्ञापन

Ranchi Jamshedpur Road Accident : रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर पुराना रामपुर के पास सफाई में जुटे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं.

विज्ञापन

Ranchi Jamshedpur Road Accident : रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर पुराना रामपुर के पास शनिवार को सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे मजदूरों के लिए एक सामान्य दिन अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया. पथ निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सफाई कार्य के दौरान मजदूर सड़क किनारे जमा बालू और झाड़ियों को हटाकर ट्रैक्टर में लाद रहे थे. इसी बीच जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या JH04-7B0623 अचानक मजदूरों की ओर चला गया. मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कई लोग उसकी चपेट में आ गए.

55 रुपये में हटिया से बानो का सफर, 1 सितंबर से रोज चलेगी नई ट्रेन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतक और घायल तमाड़ क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं. हादसे के बाद कंटेनर भी सड़क किनारे पलट गया. ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बालू और झाड़ियों को हटाने में जुटे थे मजदूर

रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क के किनारे पथ निर्माण विभाग की ओर से सफाई का काम कराया जा रहा था. सड़क के किनारे काफी मात्रा में बालू और झाड़ियां जमा थीं.

मजदूर पहले झाड़ियों की कटाई कर रहे थे. इसके बाद सड़क किनारे जमा बालू को हटाने का काम शुरू किया गया. सभी मजदूर बालू और झाड़ियों को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जा रहे थे.

जेल में बंद श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

अचानक मजदूरों की ओर बढ़ा तेज रफ्तार कंटेनर

इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या JH04-7B0623 अचानक मजदूरों की ओर चला गया. मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कंटेनर ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पलट गया कंटेनर, मौके पर मची चीख-पुकार

मजदूरों को चपेट में लेने के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी.

आवाज सुनकर पूर्व मुखिया महादेव मुंडा सहित आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस
पारसनाथ में निर्माण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, DC खुद मौके पर जाकर जांचेंगे वैधता
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
heavy intensity rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
1.5m/s
99%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
28 °
मंगल
32 °
बुध
30 °

अन्य खबरें