🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,474.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,545.89 💵 USD / INR : ₹ 95.15 📈 Sensex : 76,957.27 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 24,080.40 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,474.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,545.89 💵 USD / INR : ₹ 95.15 📈 Sensex : 76,957.27 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 24,080.40 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 30 मामले, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Bhagalpur Janata Darbar : भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम अलंकृता पाण्डेय ने जिलेभर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं. कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जमीन, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामले शामिल रहे. सभी आवेदनों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bhagalpur Janata Darbar : भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम अलंकृता पाण्डेय ने जिलेभर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं. कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जमीन, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामले शामिल रहे. सभी आवेदनों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bhagalpur Janata Darbar: भागलपुर में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के सामने रखीं. जनता दरबार में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के लिए अग्रसारित कर दिया गया.

जमीन, पेंशन और राशन से जुड़े मामले सबसे ज्यादा

समीक्षा भवन में आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित जनहित से जुड़े कई मामलों की शिकायतें सामने आईं.

भागलपुर में पहले जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, हर पंचायत में खुलेंगे ऐसे केंद्र

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Bhagalpur Janata Darbar: लंबित मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होगी

डीएम अलंकृता पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने सभी आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है. इसका उद्देश्य लोगों की शिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.

जनता दरबार में प्राप्त सभी 30 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
3.1m/s
100%
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
26 °
गुरु
28 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें