🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,939.83 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,264.10 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 74,729.27 (2.68%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,939.83 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,264.10 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 74,729.27 (2.68%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जगदीशपुर थाने के निरीक्षण में सिटी एसपी सख्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

Jagdishpur Police Station Inspection : भागलपुर के जगदीशपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण में सिटी एसपी अतुलेश झा ने लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. इस माह के अंत तक मामलों की स्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप लाने का लक्ष्य रखा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, रात्रि गश्ती, वाहन जांच और अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jagdishpur Police Station Inspection : भागलपुर के जगदीशपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण में सिटी एसपी अतुलेश झा ने लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. इस माह के अंत तक मामलों की स्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप लाने का लक्ष्य रखा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, रात्रि गश्ती, वाहन जांच और अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jagdishpur Police Station : जगदीशपुर थाने में लंबित कांडों की संख्या निर्धारित मानक के अनुरूप लाने के लिए इस माह के अंत तक का लक्ष्य रखा गया है. गुरुवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी अतुलेश झा ने अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के साथ मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने दुर्गा पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और रात्रि गश्ती तेज करने को भी कहा.

Jagdishpur Police Station : थाने के रिकॉर्ड से लेकर मालखाने तक की जांच

सिटी एसपी अतुलेश झा ने जगदीशपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, हाजत, सिरिस्ता शाखा, महिला हेल्प डेस्क और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने हथियारों और दस्तावेजों के रखरखाव की समीक्षा की तथा रजिस्टरों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया.

राघोपुर कटाव पर अर्पणा कुमारी ने मंत्री से मांगा इस्तीफा, पीड़ितों के पुनर्वास की उठाई मांग

निरीक्षण में थाने के रिकॉर्ड, लंबित कांडों की स्थिति, आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार, क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था और वरीय अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई. सिटी एसपी ने बताया कि यह नियमित वार्षिक निरीक्षण का हिस्सा है. जगदीशपुर थाने में फिलहाल 70 से कम कांड लंबित हैं. इनकी संख्या निर्धारित मानक के अनुरूप रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पूजा पंडालों की सुरक्षा और रात्रि गश्ती पर जोर

दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिटी एसपी ने थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह को सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्ती तेज करने, अपराधियों पर अंकुश लगाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने को कहा.

थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को विनम्रता और गंभीरता से सुनने तथा उन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया. सिटी एसपी ने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ व्यवहार बेहतर रखने पर जोर दिया.

अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कार्रवाई का निर्देश

‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत सिटी एसपी ने अवैध शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन के साथ अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देने को कहा.

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित थाने के सभी सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर में नगर निगम की सख्ती, विसर्जन मार्गों की मरम्मत तक के निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
76%
0.4m/s
3%
शुक्र
25 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन