🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,047.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,842.80 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 74,165.26 (-0.89%) 📊 Nifty 50 : 23,225.65 (-0.94%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,047.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,842.80 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 74,165.26 (-0.89%) 📊 Nifty 50 : 23,225.65 (-0.94%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Rashifal 24 September : आज किस राशि को मिलेगा फायदा, कहां रहेगी चुनौती, जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026 : गुरुवार को कुछ राशियों के लिए कमाई और करियर के नए अवसर बन सकते हैं. कई जातकों के रुके काम आगे बढ़ेंगे. वहीं कुछ राशियों को प्रेम, परिवार और कार्यक्षेत्र में संभलकर चलना होगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026 : गुरुवार को कुछ राशियों के लिए कमाई और करियर के नए अवसर बन सकते हैं. कई जातकों के रुके काम आगे बढ़ेंगे. वहीं कुछ राशियों को प्रेम, परिवार और कार्यक्षेत्र में संभलकर चलना होगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए एक जैसा नहीं रहने वाला है. कुछ जातकों के सामने कमाई बढ़ाने और करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों या निजी मामलों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. कहीं रुके काम आगे बढ़ेंगे, तो कहीं किसी नए काम में नुकसान की आशंका है. विद्यार्थियों के लिए भी आज पढ़ाई, लेखन और प्रतियोगिता से जुड़े अलग-अलग संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य से जानिए आज मेष से मीन तक किस राशि के लिए क्या खास है.

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: मेष: कमाई के रास्ते और काम में तेजी

मेष राशि के जातकों के लिए आज रोजगार से जुड़ी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. कारोबार को लेकर नयी योजना पर काम शुरू होने के संकेत हैं. आमदनी के नियमित साधन बनने के साथ मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. पहले से अटके कामों में गति आने की संभावना है.

शुभ रंग: मोरपंखी, शुभ अंक: 1

वृष: परेशानियां घटेंगी, नए लाभ के मौके मिलेंगे

वृष राशि वालों के सामने चल रही कई परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लाभ कमाने के नये अवसर मिलेंगे. नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. उपहार या पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है.

शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 8

मिथुन: नौकरी में तरक्की, रिश्तों में सुधार

मिथुन राशि वालों के घरेलू जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. दिन उत्साह के साथ बीत सकता है. नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में लाभ के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है.

इसे भी पढ़ें-रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, मान्यता है सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा

शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 8

कर्क: पढ़ाई में रुचि, कारोबार के लिए यात्रा

कर्क राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. परिवार और आसपास के माहौल में सुख-सौहार्द्र बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर वातावरण संतोषजनक रहने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है.

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 3

सिंह: अटका काम आगे बढ़ेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है

सिंह राशि के जातकों को रुके हुए काम पूरे करने में गति मिल सकती है. लाभ के नये रास्ते सामने आएंगे. नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी और कोई नया दायित्व मिल सकता है. नये वस्त्र या आभूषण मिलने से खुशी होगी.

शुभ रंग: मटमैला, शुभ अंक: 8

कन्या: बेरोजगारों के लिए रोजगार का संकेत, जमीन विवाद से परेशानी

कन्या राशि वालों के लगातार प्रयास रोजगार दिलाने में मदद कर सकते हैं. नौकरी मिलने से आय के साधनों में सुधार की संभावना है. संतान की प्रगति खुशी देगी, लेकिन जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद परेशानी बढ़ा सकते हैं.

शुभ रंग: पपाया यलो, शुभ अंक: 4

तुला: बकाया पैसा मिलेगा, परीक्षा में सफलता के संकेत

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में चल रही उलझनें कम हो सकती हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पढ़ाई में प्रगति के साथ परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. दिन का बड़ा हिस्सा मौज-मस्ती में गुजर सकता है.

शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन गुस्से से बचें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सबसे जरूरी है कि वे अपने क्रोध को नियंत्रित रखें. मेहनत का असर नौकरी और कारोबार दोनों में दिखाई दे सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और धार्मिक या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें-इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति

शुभ रंग: मेटैलिक ब्लू, शुभ अंक: 6

धनु: काम की प्रशंसा होगी, विद्यार्थियों को फायदा

धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में ऐसा काम करने का अवसर मिल सकता है जिसकी प्रशंसा हो. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. बड़े-बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए लेखन और अध्ययन के लिहाज से दिन अच्छा परिणाम देने वाला रह सकता है.

शुभ रंग: हल्दी, शुभ अंक: 8

मकर: आमदनी बढ़ेगी, घरेलू मांगलिक काम होगा

मकर राशि वालों को आज कई कामों के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. इसके बावजूद आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है. संतान से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और निजी मामलों में भी राहत मिलेगी. घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के संकेत हैं.

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 3

कुंभ: कार्यों में अड़चन और जीवनसाथी से मतभेद

कुंभ राशि वालों को आज अपने जरूरी कामों में भाग्य का साथ कम मिल सकता है. कार्यस्थल पर मिली निगेटिव टिप्पणियां मन को ठेस पहुंचा सकती हैं. जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है. हालांकि अपनी बुद्धि और चतुराई से बिगड़ी परिस्थितियों को संभालने का प्रयास सफल हो सकता है.

शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 1

मीन: काम सुधरेगा, लेकिन नया काम नुकसान दे सकता है

मीन राशि वालों के कामकाज में सुधार के संकेत हैं, लेकिन प्रेम संबंध परेशानी दे सकते हैं. आज किसी नये काम की शुरुआत नुकसान का कारण बन सकती है. परिवार में अशांति रहने की संभावना है और आपसी सदभाव तथा विश्वास में कमी आ सकती है.

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9

इसे भी पढ़ें-कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष? दूर करें तारीखों का कन्फ्यूजन, जानें तर्पण का सही समय

Disclaimer: यह जानकारी केवल पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी सत्यता या वैधता की पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
24 ° C
24 °
24 °
94%
8.8m/s
100%
गुरु
24 °
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
34 °

अन्य खबरें