Saran Embankment Breach : गुरुवार की अहले सुबह गंडक नदी के बढ़े दबाव ने सारण तटबंध को तोड़ दिया. पानापुर प्रखंड के सरौजा भगवानपुर गांव के सामने तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से चकिया और सतजोड़ा की दिशा में फैलने लगा. तटबंध टूटने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर हालात पर नजर रख रहे हैं.
सरकारी जमीन हड़पने में EOU की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ कृषि फार्म हड़पने के आरोप में कई नामजद
तटबंध टूटने के बाद गांवों की ओर बढ़ा पानी
सरौजा भगवानपुर के सामने गंडक नदी का पानी तटबंध पर लगातार दबाव बना रहा था. इसी दबाव के बीच तटबंध का हिस्सा टूट गया और नदी का पानी बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्र में फैलने लगा. पानी का रुख चकिया और सतजोड़ा की तरफ होने से इन इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गयी है.
मौके पर पहुंचे अधिकारी, हालात पर रखी जा रही नजर
तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मढ़ौरा, सीओ अजय कुमार और बीडीओ आनंद पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारी मौके पर कैंप कर पानी के फैलाव और इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.
2 अक्टूबर तक राहत, 3 से फिर बदलेगा मौसम; उत्तर बिहार-सीमांचल में येलो अलर्ट
प्रभावित लोगों से सुरक्षित जगह जाने की अपील
तटबंध टूटने के बाद पानी के तेजी से फैलने को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. प्रशासनिक स्तर पर स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि पानी के बढ़ते फैलाव के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके.



