🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,703.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,210.52 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 72,384.28 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,703.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,210.52 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 72,384.28 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

West Bengal : तीनपहाड़-बड़हरवा स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता, पांच नाबालिग बच्चे रेस्क्यू

West Bengal : तीनपहाड़ और बड़हरवा स्टेशन पर गश्त के दौरान पांच नाबालिग बच्चे अलग-अलग परिस्थितियों में मिले. आरपीएफ ने सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. बाद में बच्चों को देखरेख एवं संरक्षण के लिए सौंप दिया गया.

विज्ञापन

West Bengal : तीनपहाड़ और बड़हरवा स्टेशन पर गश्त के दौरान पांच नाबालिग बच्चे अलग-अलग परिस्थितियों में मिले. आरपीएफ ने सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. बाद में बच्चों को देखरेख एवं संरक्षण के लिए सौंप दिया गया.

विज्ञापन

West Bengal : रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में यात्री सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा कमजोर एवं संवेदनशील यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा की टीम ने 4 और 5 अक्टूबर को तीनपहाड़ एवं बड़हरवा रेलवे स्टेशन तथा उनके सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त और सघन चेकिंग के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों में पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

गंगा का तटबंध कटने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कई का बदला रूट

तीनपहाड़ में भाई के साथ मिली नाबालिग बालिका

4 अक्टूबर की रात करीब 22:35 बजे तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त के दौरान आरपीएफ टीम ने एक नाबालिग बालिका को अपने करीब दो वर्षीय छोटे भाई के साथ अकेले घूमते हुए पाया. पूछताछ में बालिका ने बताया कि पारिवारिक कारणों से वह अपने छोटे भाई के साथ घर से निकल गई थी और भटकते हुए तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई.

आरपीएफ कर्मियों ने दोनों बच्चों को तत्काल सुरक्षित अभिरक्षा में लिया और आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा लाया.

बड़हरवा स्टेशन पर तीन अन्य बच्चे मिले

5 अक्टूबर की रात करीब 00:20 बजे बड़हरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और वेटिंग रूम में चेकिंग के दौरान तीन अन्य नाबालिग बच्चे अलग-अलग स्थानों से मिले. पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान बच्चों ने बताया कि वे अपने माता-पिता को बिना सूचित किए घर से निकल गए थे.

बंगाल में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मिलेगा 600 रुपये तक का लोन, जानें कैसे मिलेगी सुविधा

आरपीएफ टीम ने समय रहते तीनों बच्चों को भी सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा पहुंचाया.

परिजनों से संपर्क के बाद संरक्षण के लिए सौंपे गए

आरपीएफ कर्मियों ने सभी पांच नाबालिग बच्चों को आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा लाकर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन किया. इसके बाद उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया. नियमानुसार आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी पांच नाबालिग बच्चों को मंथन, बड़हरवा की प्रतिनिधि आराधना मंडल एवं अंशु मालाकार को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई, देखरेख एवं संरक्षण के लिए सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया.

नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी

आरपीएफ की यह कार्रवाई नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के प्रति उसकी सतर्कता को दर्शाती है. मंडल रेल प्रबंधक मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रभारी, आरपीएफ मालदा बरुण कुमार बेहरा के पर्यवेक्षण में स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित निगरानी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

मालदा मंडल ने अभिभावकों, यात्रियों एवं आम जनता से नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की है. किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल निकटतम आरपीएफ कर्मी अथवा उपलब्ध रेलवे हेल्पलाइन को सूचित करने का अनुरोध किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

पूर्व रेलवे में कबाड़ से जुगाड़, पुरानी रेल सामग्री से तैयार हुईं भोलू और हाथियों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31 ° C
31 °
31 °
62%
2.1m/s
21%
सोम
30 °
मंगल
34 °
बुध
33 °
गुरु
31 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें