LPG Gas Cylinder Loan : घर में रसोई गैस खत्म होने के बाद नया सिलेंडर लेने के लिए अगर उस समय पैसे की कमी है, तो भारत गैस ग्राहकों के लिए माइक्रोफाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस सुविधा के तहत एलपीजी रिफिल के लिए 600 रुपये तक का माइक्रो लोन लिया जा सकता है. खास बात यह है कि इस राशि पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और ग्राहक इसे छोटी-छोटी किस्तों में चुका सकेंगे.
600 रुपये का खर्च, लेकिन एक साथ भुगतान की जरूरत नहीं
भारत पेट्रोलियम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एलपीजी रिफिल के लिए 600 रुपये तक का माइक्रोलोन लिया जा सकता है. यह सुविधा BNPL यानी Buy Now, Pay Later मॉडल पर आधारित है.
इसे भी पढ़ें-‘बढ़ते कदम’ विशेषांक जारी, सोशल मीडिया को जनसंवाद का नया माध्यम बनाने पर मंथन
इसका मतलब है कि सिलेंडर रिफिल के समय पूरी राशि एक साथ चुकाने के बजाय ग्राहक बाद में तय किस्तों के माध्यम से भुगतान कर सकता है. कंपनी के अनुसार, इस माइक्रोलोन की राशि पर ब्याज नहीं लिया जाएगा.
100 रुपये की छह किस्तों में चुकाना होगा लोन
LPG Gas Cylinder Loan : माइक्रोलोन के तहत 600 रुपये की राशि लेने पर ग्राहक को इसे छह साप्ताहिक किस्तों में चुकाने का विकल्प मिलेगा. प्रत्येक किस्त 100 रुपये की होगी.
इस तरह सिलेंडर रिफिल के समय 600 रुपये की पूरी रकम एक साथ जुटाने की जरूरत नहीं होगी. ग्राहक बाद में हर सप्ताह 100 रुपये देकर पूरी राशि चुका सकता है.
अचानक गैस खत्म होने पर मिल सकती है राहत
घर में रसोई गैस अचानक खत्म हो जाने पर नया सिलेंडर लेना जरूरी होता है. ऐसे समय में तत्काल पूरी राशि का भुगतान करना कुछ ग्राहकों के लिए मुश्किल हो सकता है. माइक्रोफाइनेंस की यह सुविधा ऐसे ही समय में भुगतान का दबाव कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है.
हालांकि, यह सुविधा सभी जगह उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी संबंधित भारत गैस वितरक से लेनी होगी.
कैसे मिलेगा 600 रुपये तक का माइक्रोलोन
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक को अपने भारत गैस वितरक से संपर्क करना होगा. वितरक से यह पता किया जा सकता है कि उसके क्षेत्र में माइक्रोलोन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं.
साथ ही, वितरक से पात्रता की शर्तों, आवेदन की प्रक्रिया और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें-



