UP Crime News : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गुरुवार को आपराधिक मामलों में आरोपी रहे सनी उर्फ सनया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सुबह करीब 11:30 बजे वह खड़ा था. इसी दौरान एक बाइक से तीन हमलावर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से सनी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. हमलावर वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए.
पुलिस के पहुंचने तक इलाके में हत्या की खबर फैल चुकी थी. सनी की पहचान बरेली के मूल निवासी के रूप में हुई है और वह वर्तमान में सुभाषनगर डिबडिबा में रह रहा था.
यूपी में 1.16 लाख गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत, दूसरी किश्त के ₹816.66 करोड़ जारी
पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था सनी
सनी का नाम पहले से आपराधिक मामलों में सामने आता रहा था. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी थी. पुलिस ने उसे पहले एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. उस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ था. इसके बाद भी उसके खिलाफ आपराधिक मामलों का सिलसिला जारी रहा.
करीब दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सनी उर्फ सनया के खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. वह कई मामलों में वांछित भी बताया जा रहा था. अब इसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस वारदात के पीछे की वजह तलाश रही है.
शराब के ठेके पर पहुंचे थे तीन हमलावर
गुरुवार सुबह सनी गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर मौजूद था. इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि बाइक से उतरने के बाद हमलावरों ने सनी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद वह वहीं गिर पड़ा. वारदात के तुरंत बाद तीनों हमलावर मौके से निकल गए.
पाकिस्तानी जंगी पोत की खतरनाक हरकत, भारतीय युद्धपोत से टक्कर पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
CCTV से खुलेगा हमलावरों की पहचान का राज
हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस की कोशिश है कि बाइक से पहुंचे तीनों हमलावरों की पहचान फुटेज के जरिए की जा सके. इसके साथ ही हत्या की वजह का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-



