Mukhyamantri Awas Yojana Gramin: उत्तर प्रदेश में पक्का घर बना रहे 1,16,667 गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सरकार ने दूसरी किश्त के रूप में ₹816.6690 करोड़ जारी कर दिए हैं. इस राशि से लाभार्थी अपने अधूरे मकानों का अगला चरण पूरा कर सकेंगे. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सभी 75 जिलों के पात्र लाभार्थियों के लिए यह धनराशि अवमुक्त की.
इसे भी पढ़ें-तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Mukhyamantri Awas Yojana Gramin: किन परिवारों को मिलेगा दूसरी किश्त का लाभ?
जारी राशि का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के पात्र ग्रामीण परिवारों को मिलेगा. दूसरी किश्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि आवास निर्माण बिना रुकावट आगे बढ़ सके.
सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि स्वीकृत धनराशि समय पर लाभार्थियों के खातों में पहुंचे और किसी पात्र परिवार को निर्माण कार्य में परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें-पाकिस्तानी जंगी पोत की खतरनाक हरकत, भारतीय युद्धपोत से टक्कर पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
पक्की छत से जुड़ेगा ग्रामीण विकास
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्की छत मिल रही है. आवास जैसी बुनियादी सुविधा से ग्रामीण परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को भी मजबूती मिलेगी.
इसे भी पढ़ें-



