Bhagalpur Ganja Seizure : भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15.01 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मौके से एक टोटो भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन दास के रूप में हुई है.
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर’ नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए हॉट-स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है.
राघोपुर में दो मंजिला मकान गंगा में समाया, भीषण कटाव से मचा हड़कंप; कई घरों पर खतरा
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को गोराडीह थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो के माध्यम से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर और गोराडीह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.
गठित टीम ने कोतवाली-भागलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर गोराडीह के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो को आते देखा. पुलिस बल को देखकर टोटो चालक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान टोटो से 15.01 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन दास, निवासी बड़हरी, थाना गोराडीह, जिला भागलपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बरामदगी
- गांजा: 15.01 किलोग्राम
- टोटो: 01
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
- थानाध्यक्ष दीपक पासवान, गोराडीह थाना
- जगन्नन्दन यादव, गोराडीह थाना
- सनोज कुमार, गोराडीह थाना
- पंकज कुमार, गोराडीह थाना
- राकेश कुमार, गोराडीह थाना
- अभिनव कुमार, गोराडीह थाना
भागलपुर पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ें-



