🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : गोराडीह में गांजा तस्करी का खुलासा, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Bhagalpur Ganja Seizure के तहत गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15.01 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में पवन दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल एक टोटो भी जब्त किया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Ganja Seizure के तहत गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15.01 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में पवन दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल एक टोटो भी जब्त किया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Ganja Seizure : भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15.01 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मौके से एक टोटो भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन दास के रूप में हुई है.

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर’ नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए हॉट-स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है.

राघोपुर में दो मंजिला मकान गंगा में समाया, भीषण कटाव से मचा हड़कंप; कई घरों पर खतरा

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को गोराडीह थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो के माध्यम से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर और गोराडीह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

गठित टीम ने कोतवाली-भागलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर गोराडीह के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो को आते देखा. पुलिस बल को देखकर टोटो चालक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान टोटो से 15.01 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन दास, निवासी बड़हरी, थाना गोराडीह, जिला भागलपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बरामदगी

  • गांजा: 15.01 किलोग्राम
  • टोटो: 01

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

  • थानाध्यक्ष दीपक पासवान, गोराडीह थाना
  • जगन्नन्दन यादव, गोराडीह थाना
  • सनोज कुमार, गोराडीह थाना
  • पंकज कुमार, गोराडीह थाना
  • राकेश कुमार, गोराडीह थाना
  • अभिनव कुमार, गोराडीह थाना

भागलपुर पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का खेल, 6 पर केस; हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर
जहाज समय से नहीं खुलने पर यात्रियों ने पायलट को घेरा, तोड़फोड़ की कोशिश
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
65%
2.9m/s
96%
रवि
27 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें