🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Sultanganj : सिपाही समीर की मौत से उजड़ा परिवार, सुल्तानगंज में पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sultanganj Constable Death : किशनगंज में सिपाही समीर कुमार की गोली लगने से मौत के बाद भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित उनके पैतृक घर में मातम पसरा है. रविवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. 32 वर्षीय समीर की शादी पूजा कुमारी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं.

विज्ञापन

Sultanganj Constable Death : किशनगंज में सिपाही समीर कुमार की गोली लगने से मौत के बाद भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित उनके पैतृक घर में मातम पसरा है. रविवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. 32 वर्षीय समीर की शादी पूजा कुमारी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं.

विज्ञापन

Sultanganj : किशनगंज में सिपाही समीर कुमार की गोली लगने से मौत की खबर मिलते ही भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित उनके पैतृक घर में मातम पसर गया. रविवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को समीर की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. 32 वर्षीय समीर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या 21 के निवासी थे. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन किशनगंज के लिए रवाना हो गए.

अगस्त में छुट्टी लेकर आए थे घर

समीर के पिता नागेश्वर दास सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. उनके मुताबिक, समीर अगस्त में छुट्टी लेकर घर आए थे. कुछ दिन परिवार के साथ बिताने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर किशनगंज लौट गए थे. परिजनों का कहना है कि समीर ड्यूटी के तनाव में रहते थे. हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.

राघोपुर में दो मंजिला मकान गंगा में समाया, भीषण कटाव से मचा हड़कंप; कई घरों पर खतरा

2015 में समस्तीपुर में हुई थी पहली पोस्टिंग

समीर कुमार की पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर में हुई थी. इसके बाद उनकी तैनाती मधुबनी में हुई और फिर वह किशनगंज में पदस्थापित किए गए. उनकी मौत की खबर से सुल्तानगंज स्थित पैतृक घर में शोक का माहौल है.

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समीर की शादी वर्ष 2011 में पूजा कुमारी से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. बेटी तन्नुश्री छठी कक्षा में पढ़ती है, जबकि बेटा आर्यन राज दूसरी कक्षा का छात्र है. पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. समीर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का खेल, 6 पर केस; हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर
जहाज समय से नहीं खुलने पर यात्रियों ने पायलट को घेरा, तोड़फोड़ की कोशिश
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
77%
1.8m/s
100%
रवि
26 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें