Bhagalpur Ganga Erosion : भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर स्थित महादेवपुर में गंगा नदी का कटाव लगातार जारी है. कटाव की भयावह स्थिति के बीच उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और इंजीनियर जिस मकान में बैठकर कटाव निरोधी कार्य की निगरानी कर रहे थे, वह अचानक भरभराकर गंगा में समा गया. मकान के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, गनीमत रही कि इंजीनियर बाल-बाल बच गए.
Bhagalpur Ganga : कटाव रोकने के काम के बीच नदी में समाया मकान
महादेवपुर में गंगा का कटाव लगातार इलाके की जमीन को अपनी चपेट में ले रहा है. इसी क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य की निगरानी के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और इंजीनियर एक मकान में बैठे थे. इसी दौरान मकान अचानक ढह गया और देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया.
भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का खेल, 6 पर केस; हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर
घटना ने इलाके में कटाव की गंभीरता को सामने ला दिया है. जिस क्षेत्र में गंगा को रोकने के लिए कटाव निरोधी कार्य चल रहा है, वहीं जमीन और मकान नदी में समा रहे हैं.
घर और जमीन बचाने की चिंता में ग्रामीण
गंगा के लगातार कटाव से महादेवपुर के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों को अपने घरों और जमीन के नदी में समा जाने का डर सता रहा है. मकान के गंगा में समाने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.
अब कटाव की इस गंभीर स्थिति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्या प्रभावी कदम उठाते हैं, इस पर सबकी नजर है.
इसे भी पढ़ें-



