Raghopur Boat Accident : बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार देर रात एक भोज में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया. छोटी नाव पर सवार करीब 20 युवक और बच्चे ढाब पार कर रहे थे, तभी बीच पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में अधिकांश मासूम बच्चियां बताई जा रही हैं. घटना के बाद गांव से लेकर पूरे प्रखंड में मातम पसर गया.
माता महारानी स्थान के पास था भोज, नाव से जा रहे थे लोग
घटना रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट की है. यहां सिंघेश्वर राय के यहां भोज का आयोजन था. भोज में शामिल होने के लिए गांव के करीब 20 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर ढाब के उस पार जा रहे थे. नाव जैसे ही ढाब के बीच पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव पलटने के बाद सभी सवार पानी में डूबने लगे.
40 विदेशी घड़ियां और 70 लाख से ज्यादा कैश, पटना ADM दंपति के ठिकानों पर छापे में बड़ी बरामदगी

हादसे की खबर पर आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोग
नाव डूबने की सूचना मिलते ही रामपुर श्यामचंद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई. खबर तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने के लिए तत्काल अपने स्तर से प्रयास शुरू किए.

एक घंटे तक चला बचाव कार्य, डूबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर पानी में डूबे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया. शुरुआती जानकारी में हादसे में 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है. मरने वालों में अधिकांश मासूम बच्चियां शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव और प्रखंड में कोहराम मचा हुआ है.
इसे भी पढ़ें-



