Vaishali Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
वैशाली नाव हादसा : मां की चीख और आंसू देख नहीं पाईं DM वर्षा सिंह, गले लगाकर बंधाया ढांढस
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।ॐ शांति! 🙏
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026
मृतकों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और दुख की इस घड़ी में परिजनों को पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
राहत-बचाव और घायलों के इलाज में तेजी लाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है. राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
#WATCH हाजीपुर, बिहार: वैशाली ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से कम से कम 11 लोग प्रभावित हुए।इस हादसे के बाद वैशाली की ज़िला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह मेडिकल मदद का इंतज़ाम करने के लिए तुरंत अस्पताल पहुँचीं। https://t.co/bWeiCkv3fa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
इसे भी पढ़ें-



