🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,948.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,80,649.71 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 73,155.60 (0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,722.90
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,948.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,80,649.71 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 73,155.60 (0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,722.90
विज्ञापन

वायरल वीडियो

वैशाली नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देगी केंद्र सरकार

Vaishali Boat Accident : बिहार के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना में बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Vaishali Boat Accident : बिहार के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना में बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Vaishali Boat Accident : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना ने देशभर में शोक की लहर पैदा कर दी है. हादसे में बच्चों की मौत की खबर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों की मौत पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैशाली के राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

वैशाली नाव हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी सरकार, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए की सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लापता लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. साथ ही, उन्होंने अभी भी लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.

वैशाली नाव हादसा : मां की चीख और आंसू देख नहीं पाईं DM वर्षा सिंह, गले लगाकर बंधाया ढांढस

राघोपुर में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना से मर्माहत हूं: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं और ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की.

तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बातचीत कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का कहा है.

बिहार कांग्रेस ने बच्चों की मौत को बताया पीड़ादायक

बिहार कांग्रेस ने वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की घटना में बच्चों की मौत की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया. पार्टी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

चिराग पासवान ने प्रभावित परिवारों को मदद का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मौत की खबर को पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया. उन्होंने कहा कि हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर बेहद दुखद है.

चिराग पासवान ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत और हरसंभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है. उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की बात भी कही.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जताया था दुख

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राघोपुर नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-

मासूमों की मौत से कई घरों में मातम, मृतकों में 10 बच्चियां; लौटने का इंतजार करते रह गए परिजन
वैशाली में भोज खाने निकले 20 लोग नाव पलटने से डूबे, 13 की मौत; रामपुर श्यामचंद में मचा कोहराम
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शुभम के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
52%
1m/s
0%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
32 °

अन्य खबरें