🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,835.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,650.84 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,835.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,650.84 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नेता; तेजस्वी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

Vaishali Boat Accident: वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. रामपुर श्यामनंद पंचायत में तीन घरों से 13 मासूमों के शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए उठे तो हर आंख नम हो गई. हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, चिराग पासवान, सांसद मीसा भारती और अन्य नेता राघोपुर पहुंचे. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

वैशाली नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देगी केंद्र सरकार

Vaishali Boat Accident: एक साथ उठे 13 मासूमों के शव, गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद रामपुर श्यामनंद पंचायत समेत आसपास के कई गांवों में शोक का माहौल है. पंचायत के तीन घरों से कुल 13 मासूमों के शव अंतिम संस्कार के लिए एक साथ उठे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने नाव पलटने से हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी वैशाली के रामपुर श्यामनंद पंचायत पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हादसे से जुड़ी सभी जानकारियां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जाएंगी. लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

चिराग पासवान ने बताया कि प्रशासन को नावों की सुरक्षा, उनकी क्षमता और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है.

तेजस्वी यादव ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. दिल्ली से पटना आने के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताया. उन्होंने कहा कि वह रात से ही अपनी पार्टी के लोगों के संपर्क में हैं. पटना पहुंचने के बाद देर शाम राघोपुर जाने की बात भी कही.

मीसा भारती ने राहत-बचाव और चिकित्सा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती भी राघोपुर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.

मीडिया से बातचीत में मीसा भारती ने हादसे को सरकार की नाकामी बताया. उन्होंने राहत-बचाव कार्य और चिकित्सा सुविधाओं में सामने आई कमियों को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए.

NMCH में भर्ती बच्चों से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नाव हादसे में बचाए गए बच्चों से मिलने के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) का दौरा किया. उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और छह लोगों को NMCH लाया गया है. इनमें तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.

वैशाली नाव हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी सरकार, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया, नाव मालिक पर कार्रवाई

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसे में छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. इनमें दो वयस्क और चार बच्चे शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए NMCH में रखा गया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी. नाव निजी तौर पर पंजीकृत थी. नाव के मालिक और उसके परिचालन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

पप्पू यादव ने राज्यपाल से मिलकर मांगा 10-10 लाख मुआवजा

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राघोपुर नाव हादसे को लेकर बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव राघोपुर भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने बाढ़ से पहले किए गए राहत कार्यों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.

भाजपा नेता ने कहा, लापरवाही की जिम्मेदारी तय करेगी सरकार

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने हादसे में कई मासूम बच्चों की मौत को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि घटना किसकी लापरवाही से हुई और इसके लिए कौन दोषी है, इसकी जिम्मेदारी सरकार तय करेगी.

मंत्री अशोक चौधरी ने जताया दुख

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी राघोपुर नाव हादसे पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि हृदयविदारक घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित और मर्माहत है. मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु को उन्होंने बेहद पीड़ादायक बताया.

इसे भी पढ़ें-

मासूमों की मौत से कई घरों में मातम, मृतकों में 10 बच्चियां; लौटने का इंतजार करते रह गए परिजन
वैशाली में भोज खाने निकले 20 लोग नाव पलटने से डूबे, 13 की मौत; रामपुर श्यामचंद में मचा कोहराम
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शुभम के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
77%
2.3m/s
0%
बुध
26 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें