🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,921.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,983.94 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,921.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,983.94 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

वैशाली नाव हादसे में प्रशासनिक कार्रवाई, CO और थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक; मृतक परिवारों को 6.23 लाख की मदद

Vaishali Boat Tragedy : वैशाली के राघोपुर में निजी नाव डूबने से 13 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक बच्चे के परिवार को राज्य सरकार और प्रधानमंत्री राहत कोष से कुल 6.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Vaishali Boat Tragedy : वैशाली के राघोपुर में निजी नाव डूबने से 13 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक बच्चे के परिवार को राज्य सरकार और प्रधानमंत्री राहत कोष से कुल 6.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Vaishali Boat Tragedy : वैशाली जिले के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. रामपुर श्यामचंद पंचायत में निजी नाव डूबने की घटना के बाद राघोपुर के अंचलाधिकारी (CO) और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगले आदेश तक दोनों के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है. दूसरी ओर, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री राहत कोष से कुल 6 लाख 23 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की घोषणा की गई है.

Vaishali Boat Tragedy : रात में निजी नाव के परिचालन पर सवाल, दो अधिकारियों से जवाब तलब

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत में एक निजी नाव डूब गई थी. इस हादसे में 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में नौ बच्चियां और चार बच्चे शामिल हैं.

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने राघोपुर के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष से जवाब मांगा है. दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है.

वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नेता; तेजस्वी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

घटनास्थल पर पहुंचीं डीएम, राहत-बचाव अभियान तेज करने का निर्देश

हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं. हादसे के बाद छह लोगों को सुरक्षित बचाकर बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेजा गया. इनमें चार बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं. सभी का इलाज जारी है.

मृतक परिवारों को राज्य सरकार से 4.23 लाख रुपये

हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक बच्चे के परिवार को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 4 लाख 23 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है.

  • आपदा अनुग्रह अनुदान: 4 लाख रुपये
  • कबीर अंत्येष्टि योजना: 3 हजार रुपये
  • मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना: 20 हजार रुपये

इन तीनों मदों को मिलाकर प्रत्येक मृतक परिवार को 4.23 लाख रुपये की सहायता मिली है.

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

हादसे के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है. इसके तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, हादसे में घायल या इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है.

वैशाली नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देगी केंद्र सरकार

राज्य सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाली 4.23 लाख रुपये की सहायता और प्रधानमंत्री राहत कोष से घोषित दो लाख रुपये को मिलाकर प्रत्येक मृतक परिवार को कुल 6 लाख 23 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

13 बच्चों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राघोपुर नाव हादसे के बाद रात में निजी नाव के परिचालन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे हैं. जिला प्रशासन ने राहत-बचाव कार्यों के साथ चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी भी तेज कर दी है. अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगने तथा उनके वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई के बाद अब मामले में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी.

इसे भी पढ़ें-

मासूमों की मौत से कई घरों में मातम, मृतकों में 10 बच्चियां; लौटने का इंतजार करते रह गए परिजन
वैशाली में भोज खाने निकले 20 लोग नाव पलटने से डूबे, 13 की मौत; रामपुर श्यामचंद में मचा कोहराम
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शुभम के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
77%
2.3m/s
0%
बुध
26 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें