🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,025.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,926.19 💵 USD / INR : ₹ 94.76 📈 Sensex : 74,315.61 (2.11%) 📊 Nifty 50 : 22,997.35 (1.66%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,025.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,926.19 💵 USD / INR : ₹ 94.76 📈 Sensex : 74,315.61 (2.11%) 📊 Nifty 50 : 22,997.35 (1.66%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

नेतरहाट विद्यालय का राष्ट्रीय रैंकिंग में जलवा, 1039 अंकों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान

Netarhat Residential School Ranking 2026 : झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने सीफोर स्कूल रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया है. विद्यालय को 1300 में से 1039 अंक मिले, जबकि शीर्ष पर रहे मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स को 1043 अंक मिले. बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने भी 1039 अंकों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

Netarhat Residential School Ranking 2026 : झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने सीफोर स्कूल रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया है. विद्यालय को 1300 में से 1039 अंक मिले, जबकि शीर्ष पर रहे मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स को 1043 अंक मिले. बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने भी 1039 अंकों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

Netarhat Residential School Ranking: लातेहार. देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग में झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने अपनी मजबूत शैक्षणिक स्थिति दर्ज कराई है. सीफोर स्कूल रैंकिंग 2026 में भारतीय पाठ्यक्रम वाले सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में नेतरहाट विद्यालय को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है. विद्यालय ने कुल 1300 में से 1039 अंक हासिल किए. पहले स्थान पर रहे हरियाणा के सोनीपत स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स से नेतरहाट विद्यालय केवल चार अंक पीछे रहा.

बिहार के सिमुलतला विद्यालय के भी 1039 अंक

इस रैंकिंग में बिहार के जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने भी 1039 अंक हासिल किए. इस तरह नेतरहाट और सिमुलतला विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स 1043 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा. रैंकिंग के नतीजे में नेतरहाट विद्यालय का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति को रेखांकित करता है.

JPSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

Netarhat Residential School Ranking: प्रबंधन और शिक्षकों की दक्षता में मिले अच्छे अंक

रैंकिंग के अलग-अलग मानकों में नेतरहाट विद्यालय को प्रबंधन एवं नेतृत्व के लिए 125 में से 115 अंक मिले. शिक्षकों की दक्षता एवं विद्यार्थियों के साथ संबंध के मानक पर 150 में से 127 अंक हासिल हुए. शिक्षण पद्धति एवं पाठ्यक्रम में 116 अंक और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए 100 में से 86 अंक मिले.

खेलकूद से लेकर छात्रावास सुविधाओं तक का आकलन

विद्यालय को खेलकूद में 82 अंक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 81 अंक मिले. प्लेसमेंट एवं पूर्ववर्ती छात्र संबंधी मानक पर 80 अंक, जबकि शिक्षकों की देखभाल एवं विकासपरक वातावरण के लिए 79 अंक दिए गए. आधारभूत संरचना एवं सुविधाओं के मानक पर विद्यालय को 77 अंक मिले.

छात्रावास सुविधाओं एवं विद्यार्थियों की देखभाल के लिए निर्धारित 75 अंकों में से विद्यालय ने 63 अंक हासिल किए. वहीं, जीवन कौशल एवं सामाजिक समझ के मानक पर 100 में से 67 अंक और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप शिक्षा के मानक पर 66 अंक मिले.

कुल 1039 अंकों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान हासिल करना नेतरहाट आवासीय विद्यालय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि है.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड में मेडिकल की खाली सीटों पर एडमिशन का नया मौका, 16 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन
JPSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार
सीबीएसई मान्यता की राह में झारखंड के 100 CM स्कूल, फायर सेफ्टी तक की जांच के निर्देश
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
90%
1.2m/s
0%
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

विज्ञापन