Bihar Vigilance Raid : बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में कार्रवाई की है. गुरुवार को निगरानी टीम ने बिहार के तीन जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी उनके ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान इंजीनियर के एक ठिकाने से करीब 3.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की.
वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नेता; तेजस्वी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

पटना से कटिहार तक खंगाले गए दस्तावेज
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम करीब साढ़े 12 बजे इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर पहुंची. पटना जिले के रूपसपुर स्थित लोहिया पथ के सरयुग वामिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 103 में भी छापेमारी की गई. बताया गया कि कार्रवाई के दौरान इंजीनियर अपने घर पर मौजूद थे.
पटना के अलावा सारण और कटिहार जिले में भी टीम ने तलाशी ली. वहीं, बिहार से बाहर सिलीगुड़ी में भी छापेमारी की गई. चार ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाई.
पैतृक घर में अलमारी, लॉकर और बैंक रिकॉर्ड की जांच
कटिहार में निगरानी टीम ने इंजीनियर के पैतृक घर में कमरों, अलमारियों और लॉकर की तलाशी ली. इस दौरान जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक, निवेश से जुड़े दस्तावेज और आभूषणों का ब्योरा जुटाया गया.
छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों में क्या-क्या शामिल है और जांच में संपत्ति से संबंधित कौन-सी जानकारी सामने आई है, इसका विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.
वैशाली नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देगी केंद्र सरकार
छपरा में तैनात हैं चंद्रशेखर सिंह
ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में छपरा में पदस्थापित हैं. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इसी मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उनके अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.
फिलहाल, छापेमारी पूरी होने और निगरानी टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें-



