🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Kolkata Stampede : अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, 19 की मौत के मामले में 7 गिरफ्तार

Kolkata Stampede : कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई है.

विज्ञापन

Kolkata Stampede : कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई है.

विज्ञापन

Kolkata Stampede: कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जाना. हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं. मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया शोक

कालीघाट में पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालीघाट में पूजा करने के बाद चोरबागान भगदड़ में घायल लोगों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. हादसे के बाद घायलों का इलाज जारी है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करे

भगदड़ मामले में सात गिरफ्तार, 14 लोग हिरासत में

कोलकाता पुलिस ने भगदड़ के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पूजा आयोजन समिति के सदस्य भी शामिल हैं. इससे पहले पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी.

पुलिस ने गिरीश पार्क थाने में स्वतः संज्ञान लेकर आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच जारी है.

मंत्री उमेश राय ने भीड़ प्रबंधन में चूक को बताया वजह

मंत्री उमेश राय के मुताबिक, अचानक बारिश शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग एक साथ पंडाल के अंदर जाने लगे. पंडाल पहले से भरा हुआ था और वहां रोशनी भी कम थी. उन्होंने इसे भीड़ प्रबंधन में चूक बताया.

वहीं, बीजेपी विधायक सजल घोष ने कहा कि हादसे के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका जताते हुए कहा कि बारिश नहीं होती तो शायद हादसा टल सकता था. घोष के मुताबिक, मृतकों में दो लोग उनके विधानसभा क्षेत्र के थे.

मृतकों के परिजनों को 25 लाख, घायलों को पांच लाख रुपये

राज्य सरकार ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. घायलों को पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी और उनके इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस, जांच के लिए SIT गठित

कोलकाता पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है. घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है. जांच में पंडाल की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

रेल ट्रैक ठीक करने में अब न लगेगी बड़ी टीम, न घटेगी ट्रेनों की रफ्तार; आसनसोल मंडल का नया प्रयोग
यूपी में 1.16 लाख गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत, दूसरी किश्त के ₹816.66 करोड़ जारी
टेक्निकल खराबी के बाद करीब एक घंटे में लंदन लौटी फ्लाइट, हीथ्रो पर सुरक्षित लैंडिंग
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
48%
3.6m/s
0%
रवि
31 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन