Income Tax Department : भागलपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयकर विभाग ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकालकर लोगों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ जागरूक किया. रैली का नेतृत्व आयकर उपनिदेशक अन्वेषण कुमारी स्मिता ने किया. इसमें विभाग के अधिकारी और कर्मी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें-बाढ़ राहत और अनुदान भुगतान में भागलपुर बिहार में अव्वल, 1.65 लाख परिवारों को मिली जीआर राशि
रैली के दौरान लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सतर्कता का संदेश दिया गया. आयकर उपनिदेशक कुमारी स्मिता ने कहा कि घूस लेना और घूस देना, दोनों ही अपराध हैं. उन्होंने लोगों से रिश्वतखोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की.
कुमारी स्मिता ने बताया कि केंद्र सरकार और आयकर विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान के माध्यम से लोगों को सतर्कता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है.












