🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,769.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,990.17 💵 USD / INR : ₹ 95.07 📈 Sensex : 73,598.67 (-0.01%) 📊 Nifty 50 : 22,749.75 (-0.02%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,769.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,990.17 💵 USD / INR : ₹ 95.07 📈 Sensex : 73,598.67 (-0.01%) 📊 Nifty 50 : 22,749.75 (-0.02%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : देवर पर अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप, विरोध करने पर महिला का हाथ टूटा

Bhagalpur : भागलपुर के बंवरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर हुई मारपीट में उसका हाथ टूट गया. महिला मायागंज अस्पताल में भर्ती है और परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur : भागलपुर के बंवरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर हुई मारपीट में उसका हाथ टूट गया. महिला मायागंज अस्पताल में भर्ती है और परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के बंवरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक महिला ने अपने ही देवर पर अश्लील हरकत, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया. घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विरोध करने पर धक्का देकर गिराने और कपड़े खींचने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. इसी दौरान उसके देवर ने अश्लील गाने गाने शुरू कर दिए. महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे चौकी पर धक्का देकर गिरा दिया और उसके कपड़े खींचने लगा. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया.

इसे भी पढ़ें-अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश, पुल निगम के चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण

पति का आरोप, पहले भी थाने में की गई थी शिकायत

महिला के पति ने बताया कि उनके परिवार के पास महज आधा कट्ठा जमीन है और चारों भाई किसी तरह गुजर-बसर करते हैं. पति का आरोप है कि उनका भाई डब्ल्यू नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर इस तरह का व्यवहार करता है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी एक-दो बार थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया. पति का दावा है कि अगर पहले ही उचित कार्रवाई की गई होती, तो शायद ऐसी घटना दोबारा नहीं होती.

अस्पताल में भर्ती महिला के लिए न्याय की गुहार

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी मायागंज अस्पताल में दर्द से जूझ रही है. परिवार ने मामले में उचित कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ें-45 आवेदनों पर सुनवाई, भूमि विवाद से लेकर खिलाड़ियों की समस्या तक पहुंची फरियाद
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
23.2 ° C
23.2 °
23.2 °
71%
0.3m/s
100%
बुध
29 °
गुरु
22 °
शुक्र
22 °
शनि
27 °
रवि
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन