Kumar Jaimangal in Bhagalpur : भागलपुर जिला अतिथि गृह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑब्जर्वर और झारखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सचेतक कुमार जयमंगल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर सत्ता हासिल कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान होना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है.
जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने का लगाया आरोप
कुमार जयमंगल ने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इस तरह की राजनीति को देश की सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के लिए उचित नहीं बताया. उनके अनुसार, भारत की ताकत उसकी विविधता, सद्भाव और लोकतांत्रिक परंपराओं में है.
इसे भी पढ़ें-झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
कांग्रेस विधायक ने कहा कि राजनीतिक दलों को समाज को बांटने के बजाय जनता से जुड़े बुनियादी सवालों पर ध्यान देना चाहिए. विकास और रोजगार जैसे मुद्दे राजनीति की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार की नीतियों और राजनीतिक गतिविधियों को देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी.
गांधी और इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद
प्रेस वार्ता में कुमार जयमंगल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के विचारों और कार्यों ने देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है. देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए एकता, सामाजिक सद्भाव और जनहित को प्राथमिकता देना आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें-












