🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु पर असर के बाद जलमार्ग बना सहारा, गंगा घाटों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु मार्ग प्रभावित होने के बाद भागलपुर-नवगछिया जलमार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है. प्रशासन ने बरारी और महादेवपुर घाट पर सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किये हैं. घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती के साथ रोशनी, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गयी है.

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु मार्ग प्रभावित होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच जलमार्ग से यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बरारी और महादेवपुर घाट पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रशासन की ओर से दोनों घाटों पर पेयजल, शौचालय और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गयी है. यात्रियों की सुविधा और निगरानी के लिये अधिकारियों को भी सक्रिय रखा गया है. घाट परिसर में साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था की गयी मजबूत

जलमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है. घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गयी है, ताकि रात के समय भी आवागमन सुरक्षित तरीके से हो सके. इसके अलावा बड़ी संख्या में आपदा मित्रों की तैनाती की गयी है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद करेंगे.

नावों और स्टीमर पर निगरानी

यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नाव और स्टीमर पर चढ़ाने-उतारने के लिये प्रशासनिक निगरानी बढ़ा दी गयी है. बड़े स्टीमर पर भी आपदा मित्रों की मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है. अधिकारियों का कहना है कि जलमार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-गांवों में कचरा उठाव ठप, 55 फीसदी वाहन खराब, DDC ने लगायी फटकार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शनि
30 °
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें