वायरल वीडियो

Bengal Election: बंगाल चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट करने में जुटा आयोग, अब रोज जारी होगी पूरक सूची

Bengal Election: बंगाल चुनाव से पहले पूरक मतदाता सूची जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. दूसरी और तीसरी सूची 24 घंटे के भीतर आने के बाद अब यह रोज प्रकाशित होगी. उद्देश्य यह है कि कोई भी वैध मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे.

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में चुनाव आयोग की प्राथमिकता अब SIR प्रक्रिया पूरी कर चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना है. इसी कड़ी में आयोग ने पूरक मतदाता सूची जारी करने की रफ्तार बढ़ा दी है. शुक्रवार को दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई थी और उसके 24 घंटे के भीतर तीसरी सूची भी सामने आ गई. अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद यह पूरक सूची हर दिन जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है, ताकि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें अपील करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के अंदर दो पूरक सूचियां

चुनाव आयोग ने 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी. उस सूची में 60 लाख नाम विचाराधीन बताए गए थे. इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह प्रक्रिया कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों की निगरानी में चल रही है. आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी होने के 23 दिन बाद, 23 मार्च की देर रात विचाराधीन मतदाताओं की पहली पूरक सूची प्रकाशित की थी. इसके बाद दूसरी पूरक सूची भी जारी कर दी गई. हालांकि, आयोग ने यह नहीं बताया कि इन सूचियों में अब तक कितने नाम हटाए गए हैं.

अब प्रतिदिन प्रकाशित होगी सप्लीमेंट्री लिस्ट

दूसरी सूची जारी होने के अगले ही दिन तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट भी प्रकाशित कर दी गई. इसके बाद चुनाव आयोग ने अदालत में अनुरोध किया था कि पूरक सूची को प्रतिदिन प्रकाशित करने की अनुमति दी जाए. शनिवार रात आयोग की ओर से यह घोषणा की गई कि अब यह सूची रोज जारी की जाएगी. जिन लोगों के नाम अब भी सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें न्यायाधिकरण में अपील करने का मौका मिलेगा. वहां उनकी अपील पर विचार किया जाएगा.

चुनाव से पहले प्रक्रिया पूरी करने पर जोर

बंगाल में मतदान 23 और 29 अप्रैल को होना है. ऐसे में चुनाव आयोग का प्रयास है कि उससे पहले पूरक मतदाता सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. आयोग चाहता है कि मतदान से पहले ज्यादा से ज्यादा नामों की स्थिति स्पष्ट हो जाए. अदालत भी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी वैध मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी जानलेवा, बार-बार हादसों ने बढ़ाई चिंता

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी ने बदला सफर का प्लान, विमान छोड़ सड़क से पहुंच सकती हैं दुर्गापुर

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here