Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करने जा रहे हैं. बजट से पहले ही अलग-अलग वर्गों को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि इस बार सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम क्षेत्रों पर खास ध्यान दे सकती है. आइए संभावित घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं:
शिक्षा को मिल सकता है बड़ा हिस्सा
संकेत हैं कि इस बार शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा सकती है. शिक्षा बजट में 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है. साथ ही पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2026-27 में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान जताया जा रहा है.
युवाओं के लिए रोजगार पर रह सकता है जोर
राज्य सरकार पहले ही बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की बात कह चुकी है. ऐसे में बजट में स्किल डेवलपमेंट, रोजगार योजनाओं और आय बढ़ाने से जुड़े नए प्रावधान देखने को मिल सकते हैं. प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर भी फोकस रह सकता है.
किसानों के लिए हो सकती है नई पहलें
किसानों की डिजिटल पहचान के लिए चल रही फार्मर रजिस्ट्री योजना को और मजबूती मिल सकती है. बजट में ऐसी योजनाओं की घोषणा संभव है जो किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाने में मदद करें.
उद्योगों को बढ़ावा पर फोकस
राज्य में निवेश आकर्षित करने और नए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार बजट में विशेष फंड तय कर सकती है. बिहार को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में नई घोषणाएं भी हो सकती हैं.
महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग
महिला रोजगार योजनाओं के तहत पहले चरण में दी गई सहायता के बाद अब बड़ी आर्थिक मदद की तैयारी है. खबर है कि महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 2 लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर काम चल रहा है, जिसके लिए बजट में प्रावधान हो सकता है.
सड़क और परिवहन ढांचा
बिहार में कनेक्टिविटी सुधारने पर सरकार का जोर जारी रह सकता है. कई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए फंड आवंटन संभव है. इसके अलावा ग्रामीण सड़कों, नए रेलवे ट्रैक, बस स्टैंड और आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के विकास पर भी ध्यान दिया जा सकता है.
कुल मिलाकर, यह बजट राज्य के विभिन्न वर्गों को साधने और विकास परियोजनाओं को गति देने पर केंद्रित रह सकता है.
इसे भी पढ़ें-महिलाओं के लिए बड़े ऐलान नहीं, लेकिन लखपति उद्यमियों और दीदियों पर फोकस बरकरार
इसे भी पढ़ें-भारत ने बांग्लादेश और मालदीव की मदद राशि में की कटौती, अन्य देशों को कितना मिला?
इसे भी पढ़ें-आम आदमी की जेब से लेकर देश की अर्थव्यवस्था तक क्या बदल सकता है?
इसे भी पढ़ें-आज खुलेगा बजट का पिटारा, तय होगी जेब, गांव और बाजार की दिशा
इसे भी पढ़ें-इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट
इसे भी पढ़ें-बजट के दिन टूटी रविवार की छुट्टी, 27 साल बाद खुलेगा शेयर बाजार


