🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

Dhanbad News: मेमको मोड़ के पास लक्ष्मी मार्बल सेंटर में भीषण आग फैलने से हड़कंप

Dhanbad News: बरवाअड्डा के लक्ष्मी मार्बल सेंटर में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की संभावना. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं और शटर के कारण कार्य में कठिनाई है.

विज्ञापन

Dhanbad News: बरवाअड्डा के लक्ष्मी मार्बल सेंटर में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की संभावना. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं और शटर के कारण कार्य में कठिनाई है.

विज्ञापन

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एट लेन मेमको मोड़ के पास गुरुवार रात लक्ष्मी मार्बल सेंटर में आग फैल गई. आग लगने की खबर मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान लगभग आठ से दस लाख रुपये तक हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दी

दुकान के मालिक रवींद्र साव शाम को दुकान बंद कर अपने घर लौट चुके थे. रात करीब 9.30 बजे आसपास के दुकानदारों ने धुआं और लपटें निकलते देख बरवाअड्डा पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को बुलाया. दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पहले दुकान के पीछे लगी और फिर धीरे-धीरे पूरे परिसर में फैल गई. दुकान के अंदर फाल्स सिलिंग लगी थी और गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था.

शटर के कारण राहत कार्य में मुश्किल

दुकान का सामने का शटर बंद होने के कारण दमकलकर्मी अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. आग तेजी से फैल रही थी. देर रात शटर काटने के लिए गैस कटर का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण इसमें कठिनाई आई. समाचार तैयार होने तक आग को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका.

इसे भी पढ़ें-रातू में विधिक जागरूकता शिविर, कानून और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
89%
1m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
27 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें