वायरल वीडियो

रातू में विधिक जागरूकता शिविर, कानून और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Ranchi News : रातू प्रखंड में “कनेक्टिंग टू सर्व (विधिक सेवा आपके द्वार)” कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया.

Ranchi News : रातू प्रखंड के पश्चिमी तारूप पंचायत सचिवालय में गुरुवार को “कनेक्टिंग टू सर्व (विधिक सेवा आपके द्वार)” कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झालसा के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के सचिव राकेश रौशन की देखरेख में संपन्न हुआ.

शिविर में शामिल हुए अधिकारी और ग्रामीण

शिविर में डालसा के चीफ एलएडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी वीनिता कुमारी, सुनीता देवी, अफरोज अंसारी, पुष्पलता देवी, पूनम देवी, सूजिता देवी, प्रीतम सक्सेना, राजा वर्मा सहित पंचायत की मुखिया अहिल्या कच्छप, उपमुखिया बंधु महतो और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

कार्यक्रम में दी गई जानकारी

चीफ एलएडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने डाउन कैंप के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, निःशुल्क सरकारी अधिवक्ता सुविधा, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम के दुष्प्रभाव और रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी. इसके अलावा दिव्यांग पेंशन और प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया.

ग्रामीणों को जागरूक किया गया

शिविर में बाल श्रम, बाल तस्करी, दहेज प्रथा, पारिवारिक हिंसा, भूमि विवाद और स्पॉन्सरशिप योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई, उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में वार्षिक शटडाउन शुरू, नए लक्ष्य से पहले मशीनों की बड़ी मरम्मत

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here