🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,297.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,310.84 💵 USD / INR : ₹ 94.92 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,297.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,310.84 💵 USD / INR : ₹ 94.92 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

CLAT 2027 के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, 31 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक भरें फॉर्म; 6 दिसंबर को होगी परीक्षा

CLAT 2027 Registration Last Date : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. उम्मीदवार 31 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक फॉर्म और फीस जमा कर सकते हैं. CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी.

विज्ञापन

CLAT 2027 Registration Last Date : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. उम्मीदवार 31 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक फॉर्म और फीस जमा कर सकते हैं. CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी.

विज्ञापन

CLAT 2027 Registration Last Date : देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में कानून की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के पास CLAT 2027 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के लिए रजिस्ट्रेशन की समयसीमा 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस भी जमा कर सकते हैं.

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू की थी. परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. CLAT के जरिए देश की 26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ कोर्स में दाखिला मिलता है.

इसे भी पढ़ें-BPSC TRE 4.0: 33,320 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 26 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

CLAT 2027 Registration Last Date : 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से होगी परीक्षा

CLAT 2027 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसके लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित है. UG और PG दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना होगा.

सामान्य वर्ग के लिए 4,000 रुपये आवेदन शुल्क

CLAT 2027 में आवेदन करने वाले सामान्य और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 4,000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और BPL श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 3,500 रुपये निर्धारित है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

परीक्षा के पुराने प्रश्न पत्र खरीदने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी4,000 रुपये
एससी, एसटी और बीपीएल3,500 रुपये
पुराने प्रश्न पत्र500 रुपये अतिरिक्त

12वीं पास से लेकर LLB डिग्रीधारक तक कर सकते हैं आवेदन

CLAT 2027 के UG और PG पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.

UG कोर्स के लिए योग्यता:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
  • SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.
  • PG कोर्स के लिए योग्यता:
  • उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की LLB डिग्री होनी चाहिए.
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं.
  • SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.

CLAT 2027 का फॉर्म भरने के लिए अपनाएं ये 9 स्टेप

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है.

इसे भी पढ़ें-गणित से AI, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस में बनाएं करियर, CMI में पढ़ाई के साथ रिसर्च का मौका
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर CLAT 2027 के लिंक को खोलें.
  • रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • प्राप्त लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें-

सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका
केंद्रीय मंत्रालय में नौकरी का मौका, SSC CHSL के 2536 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
41 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती, जानें किसकी लास्ट डेट कब
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
86%
2.9m/s
100%
शनि
28 °
रवि
29 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन