Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों के संकेत अलग-अलग राशियों के जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकते हैं. किसी के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं, तो किसी को पारिवारिक जिम्मेदारियों और खर्चों के बीच संतुलन बनाना होगा. नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, जानिए ज्योतिषाचार्य से.
मेष राशि: प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क दिला सकता है फायदा
मेष राशि के जातकों के लिए सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने का अवसर है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकता है. कारोबार से जुड़े लोग नई योजना तैयार कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है.
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: वृषभ राशि: सरकारी काम में मिलेगी मदद, परिवार में शुभ आयोजन के योग
वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है. महत्वपूर्ण बैठक में आपकी भागीदारी रहेगी और कोई रचनात्मक जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी कामकाज में सहयोग मिलने से राहत मिलेगी. आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी हो सकती है.
मिथुन राशि: विरोधियों की चाल होगी नाकाम, स्वास्थ्य में भी सुधार
मिथुन राशि के जातक अपनी मेहनत और समझदारी से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. मित्रों का साथ मिलने से मुश्किल काम आसान होंगे. विरोधियों की कोशिशों का असर नहीं पड़ेगा. मानसिक चिंताओं में कमी आने के साथ स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. कामकाज के लिहाज से दिन संतोषजनक रह सकता है.
कर्क राशि: महिला मित्र से मिल सकता है लाभ, आर्थिक परेशानी होगी कम
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से परिचय होगा. किसी महिला मित्र के सहयोग से फायदा मिलने की संभावना है. मन की उदासी दूर होगी और परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है.
सिंह राशि: आर्थिक लाभ के अवसरों को हाथ से न जाने दें
सिंह राशि के जातकों को शनिवार को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. आर्थिक लाभ के नए मौके सामने आने की संभावना है. भविष्य को लेकर नई उम्मीदें बनेंगी. मिले हुए अवसरों का सही इस्तेमाल करने से फायदा हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं.
कन्या राशि: नौकरी और आजीविका के प्रयासों को मिलेगी सफलता
कन्या राशि वालों के लिए बदलाव का समय अनुकूल हो सकता है. मन में बनी निराशा कम होगी और अपनी प्रतिभा के दम पर महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकेंगे. नौकरी तथा आजीविका से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में भी आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है.
तुला राशि: व्यापारियों को मिलेगा मेहनत का परिणाम, अटके काम होंगे पूरे
तुला राशि के जातकों को अपनी मेहनत का प्रतिफल मिल सकता है. कार्यों को पूरा करने में संवाद क्षमता और बुद्धिमानी मददगार साबित होगी. विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी. व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों को प्रगति का अवसर मिल सकता है. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि: कारोबार में तरक्की के संकेत, अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव
वृश्चिक राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने का दिन है. आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है और कारोबार को विस्तार देने के अवसर सामने आएंगे. परिवार में शांति बनी रहेगी. विवाह योग्य अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है. घर में शुभ आयोजन की योजना भी बन सकती है.
धनु राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
धनु राशि के जातकों की योजनाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का संतोषजनक परिणाम मिल सकता है. किसी लंबित काम को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. निर्माण से जुड़े कामों में प्रगति होगी और संतान की खुशी मिलेगी.
मकर राशि: घरेलू खर्च बढ़ने से रहेगी चिंता, विरोधियों से सतर्क रहें
मकर राशि के जातकों को शनिवार को घरेलू बजट पर ध्यान देना होगा. घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी. नए काम में विरोधी बाधा पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. हालांकि जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा.
कुंभ राशि: नौकरी में तरक्की के अवसर, सरकारी कर्मचारियों के तबादले के योग
कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रह सकता है. नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नई संभावनाएं मिलेंगी. सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और विरोधियों पर जीत हासिल हो सकती है.
इसे भी पढ़ें-बिहार से दिल्ली-मुंबई तक किस शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
मीन राशि: सूझबूझ से सुलझेगी जटिल समस्या, परिवार में शुभ योजना
मीन राशि के जातक किसी उलझे हुए काम का समाधान अपनी बुद्धिमानी से निकाल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. परिवार में विवाह या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. दिन में कोई अच्छी खबर मिलने के भी संकेत हैं.
31 अक्टूबर का पंचांग
शनिवार को पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी. मृगशीर्षा नक्षत्र रात 11:02 बजे तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा सुबह तक वृषभ राशि में रहेंगे और फिर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. राहुकाल सुबह 9:21 बजे से 10:50 बजे तक रहेगा.
इसे भी पढ़ें-
इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी
बुध दोष से कुंडली में बढ़ती हैं ये समस्याएं, जानें लक्षण और उपाय
अपरा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, पापों से मुक्ति का व्रत
Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.












