NFL Recruitment 2026: कृषि क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार की नवरत्न कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने फील्ड रिप्रेजेंटेटिव एनडीएससी सेंटर इन-चार्ज पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिनकी पढ़ाई कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है.
40 पदों पर होगी भर्ती
एनएफएल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फील्ड रिप्रेजेंटेटिव (NDSC सेंटर इन-चार्ज) के कुल 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन शुरू होने की तारीख: 13 मई 2026.
आवेदन की अंतिम तारीख: 12 जून 2026.
फॉर्म सुधार की तारीख: 14 जून से 15 जून 2026.
शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर विषय में कम से कम दो वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक कोर्स होना जरूरी है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.
NFL Recruitment 2026 Notification Check Here
वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में छूट दी गई है. इन वर्गों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि हॉर्टिकल्चर डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.
आयु सीमा भी तय
फील्ड रिप्रेजेंटेटिव पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी अच्छी सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को W-2 ग्रेड के तहत नियुक्त किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये से 52,000 रुपये तक का पे-स्केल दिया जाएगा. इसके साथ महंगाई भत्ता, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले एनएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें.
नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें-बिहार के इस शहर में बंपर भर्ती, 1.5 लाख तक सैलरी, 9 मई तक मौका
इसे भी पढ़ें-Assam Board 12th Result 2026: आज जारी होगा रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें-बिहार में हवलदार क्लर्क एग्जाम डेट जारी, देखें कब होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें–बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, 28 अप्रैल तक आवेदन, सैलरी 1 लाख+ तक; जानें पूरी डिटेल

