इस खबर में क्या है?
Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा परिणाम जारी करने का समय तय कर दिया गया है. बोर्ड के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इससे पहले सुबह 7:30 बजे आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी होगी, जिसमें परिणाम से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
राज्य के शिक्षा मंत्री Ranoj Pegu ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए रिजल्ट जारी होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि छात्र निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.
The results of the 𝐇𝐢𝐠𝐡𝐞𝐫 𝐒𝐞𝐜𝐨𝐧𝐝𝐚𝐫𝐲 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐄𝐱𝐚𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝟐𝟎𝟐𝟔 will be declared tomorrow (28 April) at 10:30 AM, following an official press release at 7:30 AM. My best wishes to all candidates awaiting their results.@himantabiswa
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 27, 2026
इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए ये वेबसाइट्स उपयोगी रहेंगी:
- ahsec.assam.gov.in
- results.ahsecregistration.in
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले ahsec.assam.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- Assam Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर दिखाई दे रही मार्कशीट को डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट की समस्या हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं:
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स को खोलें
- ASSAM12 लिखें और उसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें
- इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें
- कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के रूप में प्राप्त हो जाएगा
इसे भी पढ़ें-बिहार में हवलदार क्लर्क एग्जाम डेट जारी, देखें कब होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें–बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, 28 अप्रैल तक आवेदन, सैलरी 1 लाख+ तक; जानें पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें-बिहार के 209 नए डिग्री कॉलेजों में बड़ी बहाली की तैयारी, 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति
इसे भी पढ़ें-बिहार में 45 लाख से ज्यादा लाभुकों तक पहुंचा राशन, अब चेहरा पहचानकर होगा हक का वितरण

