🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

दोबारा होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NTA ने नई तारीख पर दिया बड़ा अपडेट

NEET UG 2026 New Date: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने बड़ा अपडेट जारी किया है. गेस पेपर के सवाल असली प्रश्नपत्र से मिलने पर एजेंसी ने परीक्षा निरस्त की. अब नई परीक्षा तारीख 7 से 10 दिनों के भीतर घोषित की जा सकती है.

विज्ञापन

NEET UG 2026 New Date: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने बड़ा अपडेट जारी किया है. गेस पेपर के सवाल असली प्रश्नपत्र से मिलने पर एजेंसी ने परीक्षा निरस्त की. अब नई परीक्षा तारीख 7 से 10 दिनों के भीतर घोषित की जा सकती है.

विज्ञापन

NEET UG 2026 New Date: नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर देशभर के लाखों छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 3 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया है. एजेंसी का कहना है कि परीक्षा से पहले वायरल हुए गेस पेपर के कई सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.

गेस पेपर से मिले सवाल, इसलिए लिया गया फैसला

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि 1 और 2 मई के बीच कुछ छात्रों तक पहुंचे गेस पेपर में शामिल कई प्रश्न NEET UG 2026 के असली पेपर से मिलते-जुलते थे. हालांकि पूरा प्रश्नपत्र किसी टेलीग्राम चैनल या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक नहीं हुआ था, लेकिन सवालों के मेल खाने को गंभीर मामला मानते हुए परीक्षा निरस्त कर दी गई.

नई परीक्षा तिथि पर क्या बोला NTA?

एजेंसी ने फिलहाल नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है. NTA के मुताबिक, संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को लेकर 7 से 10 दिनों के भीतर आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें.

CBI करेगी मामले की जांच

पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सवाल छात्रों तक कैसे पहुंचे और इसमें कौन-कौन शामिल था.

इसे भी पढ़ें- बिहार में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, MBBS छात्र कर रहा था पूरा खेल

छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने पर अभ्यर्थियों को नया आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले से जमा आवेदन, परीक्षा केंद्र की जानकारी और उम्मीदवारों का डेटा ही दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेगा. इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.

नए एडमिट कार्ड होंगे जारी

एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत माध्यमों के जरिए दी जाएगी.

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों और अपुष्ट खबरों से दूर रहें. किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नोटिस और हेल्पलाइन का ही उपयोग करें.

इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें-Jharkhand Board 12th Result 2026: रिजल्ट आते ही पाएं अलर्ट, रोल नंबर से अभी करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30 ° C
30 °
30 °
89%
1m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
28 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें