विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार, दो प्रमुख कॉरिडोर होंगे आपस में कनेक्ट

Patna Metro: पटना मेट्रो परियोजना के तहत शहर का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है. खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच बन रहा यह स्टेशन दोनों प्रमुख कॉरिडोर को जोड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम तेजी पकड़ चुका है. शहर में चल रही मेट्रो परियोजना के तहत अब पहले इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है. खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच बन रहा यह स्टेशन भविष्य में राजधानी की मेट्रो व्यवस्था का अहम केंद्र माना जा रहा है. अधिकारियों का अनुमान है कि अगस्त तक इसका प्रमुख निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

एक स्टेशन से बदल सकेंगे मेट्रो लाइन

इस इंटरचेंज स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यात्री यहां आसानी से एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर की ट्रेन पकड़ सकेंगे. इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी.

कॉरिडोर-1 की मेट्रो सेवा जगनपुरा, मीठापुर और पटना जंक्शन की दिशा में चलेगी. वहीं कॉरिडोर-2 की ट्रेनें मलाही पकड़ी, राजेंद्रनगर, पीएमसीएच और गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक पहुंचेंगी. पटना जंक्शन को भी बड़े ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है.

दोनों कॉरिडोर के लिए अलग प्लेटफॉर्म

खेमनीचक स्टेशन को आधुनिक इंटरचेंज सुविधा के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है. यहां दोनों रूट के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म और कॉनकोर्स एरिया बनाये जा रहे हैं.

मलाही पकड़ी रूट से जुड़ा प्लेटफॉर्म लगभग तैयार बताया जा रहा है और ट्रायल रन के दौरान इस ट्रैक पर मेट्रो का परिचालन भी किया जा चुका है. वहीं मीठापुर रूट की दिशा में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उसका बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया गया है.

दो मंजिला एलिवेटेड स्टेशन की सुविधा

स्टेशन को एलिवेटेड स्ट्रक्चर में दो स्तरों पर विकसित किया जा रहा है. नीचे सामान्य यातायात चलता रहेगा, जबकि ऊपरी हिस्से में मेट्रो ट्रैक और प्लेटफॉर्म तैयार किये जा रहे हैं.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पांच लिफ्ट और छह एस्केलेटर लगाने की योजना है. इसके अलावा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट भी बनाये जा रहे हैं ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम रहे.

मेट्रो परिचालन के लिए विशेष ट्रैक व्यवस्था

कॉरिडोर-2 की ट्रेनें मलाही पकड़ी से चलकर फोर्ड हॉस्पिटल के पास बने स्टेशन तक जाएंगी. वहां से ट्रेनें भूतनाथ और न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की ओर बढ़ने के बाद वापसी करेंगी.

वहीं कॉरिडोर-1 की मेट्रो सेवा मीठापुर दिशा से आने के बाद क्रॉसओवर ट्रैक के जरिये अपनी दिशा बदलेगी और दोबारा उसी मार्ग पर लौटेगी. अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था परिचालन को अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए तैयार की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना में BPSC TRE-4 विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, भारी पुलिस तैनाती

इसे भी पढ़ें-पटना जंक्शन पर 100 करोड़ से बनेगा विशाल वेटिंग हॉल, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें