विज्ञापन

वायरल वीडियो

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक घायल

Purnia News: पूर्णिया के बेलौरी चौक पर सड़क हादसे में खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रैक्टर पहले से सड़क किनारे खड़ा था, जिस पर घरेलू सामान लदा हुआ था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का टायर खराब हो गया था, जिसकी वजह से उसे वहीं रोका गया था. इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक पीछे से सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई.

15 वर्षीय आफताब की मौके पर मौत

इस हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय आफताब आलम, निवासी माधोपार वार्ड संख्या 26, गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दूसरा युवक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. शुरुआती जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है.

जांच जारी, ग्रामीणों में आक्रोश

थाना पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल देखा गया.

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया के रौटा में नशे में हंगामा कर रहे 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में रानीपतरा चौक पर ठेला दुकान में आग, सामान जलकर खाक

इसे भी पढ़ें-बिहार में NH-107 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें