🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: महादेवपुर घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी

Bhagalpur News: भागलपुर के महादेवपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है. SDRF और RPF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के महादेवपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है. SDRF और RPF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के खरीक अंचल स्थित महादेवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान लापता हुए युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है. मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. प्रशासन और राहत टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के चौसा वार्ड संख्या 1 निवासी रविशंकर कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता भीमशंकर, गंगा स्नान के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी.

SDRF टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही खरीक अंचल अधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग ने SDRF टीम को अलर्ट किया. दोपहर करीब 12:50 बजे SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. देर शाम तक लगातार खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका.

दूसरे दिन भी जारी है तलाश

बुधवार को दूसरे दिन भी महादेवपुर घाट पर SDRF की टीम द्वारा गंगा में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नदी के कई हिस्सों में गोताखोरों की मदद से तलाशी की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. प्रशासन ने ऑपरेशन को और तेज कर दिया है.

RPF और स्थानीय लोग भी जुटे

SDRF के साथ-साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर नीलू के नेतृत्व में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं और युवक के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. नदी के किनारे लगातार निगरानी रखी जा रही है.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सतर्कता बरतें और गहरे पानी में न जाएं. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-चिकन पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू हुआ जागरूकता अभियान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर निगम की नई पहल: DPR के लिए बनायेगा कंसल्टेंट पैनल, आर्किटेक्ट बहाली की झंझट खत्म

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
7.2m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें