विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 2 दिनों तक जारी रहेगा सितम, 7 जिलों में अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं ने मौसम को कठिन बना दिया है. आईएमडी ने राज्य के सात जिलों—लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो—के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में शीत लहर की चेतावनी के रूप में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के बाद इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है.

सात जिलों में येलो अलर्ट

IMD के अनुसार लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ठंड के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में सोमवार सुबह तक ठंड का असर बना रहने की संभावना है.

पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि निचले क्षोभमंडल स्तर में चल रही पश्चिमी हवाएं झारखंड में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण हैं. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

गुमला का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में गुमला में 2.9 डिग्री, लोहरदगा में 3.7 डिग्री और खूंटी में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री, चाईबासा में 9.2 डिग्री और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

झारखंड: न्यूनतम तापमान (पिछले 24 घंटों में)

जिला / शहरन्यूनतम तापमान (°C)
गुमला2.9
लोहरदगा3.7
खूंटी4.0
डाल्टनगंज6.1
चाईबासा9.2
जमशेदपुर10.5

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति दौरे के चलते कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट; 28–30 दिसंबर तक सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़ें-कवच सिस्टम से सुरक्षित होंगी ट्रेनें, रांची रेल डिवीजन में सर्वे शुरू

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें