🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : मोबाइल हैक कर 5 दिनों में 33 ट्रांजैक्शन, किसान के खाते से ₹2.34 लाख गायब

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने एक किसान का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खातों को निशाना बनाया. सिम पोर्ट कर 5 दिनों के भीतर 33 ट्रांजैक्शन के जरिए 2.34 लाख रुपये निकाल लिए गए. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने एक किसान का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खातों को निशाना बनाया. सिम पोर्ट कर 5 दिनों के भीतर 33 ट्रांजैक्शन के जरिए 2.34 लाख रुपये निकाल लिए गए. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर जिले में साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव निवासी 62 वर्षीय किसान रामाशंकर प्रसाद सिंह को ठगों ने निशाना बनाते हुए उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली. पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है.

सिम पोर्ट कर काटा संपर्क, फिर किया खेल

पीड़ित के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने पहले उनका मोबाइल नंबर हैक किया और उसके बाद सिम को पोर्ट करवा लिया. इस प्रक्रिया के बाद उनका अपने ही नंबर से संपर्क पूरी तरह टूट गया. इसी का फायदा उठाकर ठगों ने बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच बनाई और खाते से पैसे निकालने की साजिश को अंजाम दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुछ दिनों में 33 बार ट्रांजैक्शन, खाते से उड़ाए 2.34 लाख

मामले का खुलासा तब हुआ जब 27 अप्रैल को किसान पासबुक अपडेट कराने सेंट्रल बैंक की धनौर शाखा पहुंचे. बैंक स्टेटमेंट में सामने आया कि 23 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अपराधियों ने उनके दो खातों से 33 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2,34,000 रुपये निकाल लिए.

मुजफ्फरपुर में बढ़ते साइबर अपराध ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है जहां ठग नई-नई तकनीकों के जरिए आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. सिम पोर्ट जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर बैंक खातों तक पहुंच बनाना अब बड़ा खतरा बनता जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-सड़क हादसे के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस से छुड़ाया चालक

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
4.1m/s
93%
शनि
32 °
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें