विज्ञापन

वायरल वीडियो

UP Police Paper Leak: 10 हजार के इनामी अजय उर्फ पप्पन की गिरफ्तारी, लंबे समय से था फरार

UP Police Paper Leak उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 10 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अजय उर्फ पप्पन को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 2024 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी अजय उर्फ पप्पन को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी की गिरफ्तारी से जांच में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था.

पेपर लीक का फरार मास्टरमाइंड कुटबा से दबोचा गया

साल 2024 की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के बाद शाहपुर थाने में STF द्वारा मामला दर्ज किया गया था. तभी से आरोपी अजय फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अजय कुटबा गांव स्थित नहर पुलिया के पास देखा गया है. मौके पर पहुंची टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. अजय शामली जिले के गांव भाभीसा का रहने वाला है.

Also Read-स्लीपर टिकट से सीधा AC में एंट्री, एक क्लिक में होगा कमाल

NBW, कुर्की के बाद भी पुलिस को चकमा देता रहा

आरोपी के खिलाफ पहले गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी हुआ, फिर धारा 82 और 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई हुई. इसके बावजूद वह फरारी काटता रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी और 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. अब गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ हो रही है.

एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि अजय की गिरफ्तारी से पेपर लीक की साजिश और उसके नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. उससे की जा रही पूछताछ की रिपोर्ट जांच का हिस्सा बनाई जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read-झारखंड की सौगात: दिव्यांगजनों को हर माह ₹1000 की सहायता, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें