विज्ञापन

वायरल वीडियो

RPF जवानों को मिला तोहफा; बैरक की जगह अब एसी रूम में करेंगे ड्यूटी के बाद आराम

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब तक जर्जर बैरक में रहने वाले जवानों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बन रहा है. रेलवे ने 60 बेड वाले इस भवन के निर्माण की शुरुआत कर दी है, जो एक साल में तैयार हो जाएगा. यह भवन कम्यूनिटी हॉल के बगल में पांच हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जिसमें एसी हॉल, पांच कमरे, शौचालय-स्नानागार और सुरक्षा टॉवर जैसी सुविधाएं होंगी. इस पहल से जवानों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में सुधार होगा.

आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन

यह भवन एक मंजिला होगा, जिसमें एक बड़ा हॉल तैयार किया जा रहा है. इसमें 60 बेड लगेंगे और एसी, पंखा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पांच अलग कमरे बनेंगे, जिनमें आरपीएफ इंस्पेक्टर और आने-जाने वाले वरिष्ठ अधिकारी रह सकेंगे. सुरक्षा के लिए भवन के मुख्य द्वार पर चौकसी टॉवर भी बनाया जाएगा, ताकि 24 घंटे निगरानी रखी जा सके. एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह भवन एक साल के अंदर तैयार हो जाएगा.

Also Read-स्लीपर टिकट से सीधा AC में एंट्री, एक क्लिक में होगा कमाल

महिला कर्मियों के लिए भी जल्द बनेगा अलग भवन

भवन निर्माण के इस पहले चरण के पूरा होने के बाद महिला आरपीएफ अधिकारियों और सिपाहियों के लिए भी अलग से भवन बनाने की योजना है. इसके लिए जमीन का चयन किया जाएगा और निरीक्षण के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी. स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Also Read-झारखंड की सौगात: दिव्यांगजनों को हर माह ₹1000 की सहायता, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें