🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

NEET-UG 2026 : रांची में कड़ी सुरक्षा, 21 केंद्रों के आसपास प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर रांची प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. 3 मई को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.

विज्ञापन

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर रांची प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. 3 मई को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.

विज्ञापन

NEET-UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. 3 मई 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. शहर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी और प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.

परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त नियम लागू

  • सभी 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
  • 3 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा.
  • 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह रोक रहेगी.
  • किसी भी प्रकार के हथियार जैसे लाठी, डंडा, भाला या विस्फोटक सामग्री लेकर चलना प्रतिबंधित है.
  • लाउडस्पीकर या किसी भी प्रकार के शोर-प्रदूषण वाले उपकरणों पर रोक रहेगी.
  • परीक्षा केंद्र के पास बैठक या सभा आयोजित करना कानूनी रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
  • प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की विशेष तैनाती की है. प्रशासन का मानना है कि भीड़ या असामाजिक तत्व परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए पहले से ही नियंत्रण व्यवस्था मजबूत कर दी गई है.

प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

  • मारवाड़ी कॉलेज, लेक रोड
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल, करबला टैंक रोड
  • डोरंडा कॉलेज
  • निर्मला कॉलेज
  • पीएम केंद्रीय विद्यालय, हिनू
  • पीएम केंद्रीय विद्यालय, धुर्वा
  • पीएम केंद्रीय विद्यालय, नामकुम
  • गॉसनर कॉलेज
  • आर्मी पब्लिक स्कूल, दिपाटोली
  • सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड

इन सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था से दूर रहें ताकि परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, वज्रपात से युवक की मौत

इसे भी पढ़ें-शादी के चार दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.1m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें