विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, वज्रपात से युवक की मौत

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम के अचानक बदले रुख से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी और वज्रपात ने नुकसान भी पहुंचाया. रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हुईं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

harkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी व बारिश ने हालात बदल दिए. राजधानी रांची में गुरुवार दोपहर बाद आई तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन इसके साथ नुकसान भी हुआ. करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा. बरियातु के भरम टोली इलाके में ठनका गिरने से कन्हाई लाल नामक युवक की जान चली गई. कई स्थानों पर बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से देर रात तक कई इलाके अंधेरे में रहे.

तापमान में तेज गिरावट दर्ज

मौसम बदलने के साथ ही तापमान में उल्लेखनीय कमी आई. अधिकतम तापमान में लगभग 7.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 6.6 डिग्री नीचे चला गया. रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर चेतावनी जारी की है. रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी है. पूर्वी और आसपास के मध्य इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और वज्रपात की संभावना जताई गई है. वहीं बाकी हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने के आसार हैं.

अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 मई के बीच राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-रांची विकारिएट की आम सभा में जुटे 13 पल्लियों के सदस्य, मानव सेवा पर जोर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41%
5.5m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें